HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली में कांग्रेस ने चला बड़ा दांव, अरविंदर सिंह लवली को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली में कांग्रेस ने चला बड़ा दांव, अरविंदर सिंह लवली को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

लोकसभा चुनाव  2024 (Lok Sabha Elections 2024) से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress President Mallikarjun Kharge) ने बड़ा दांव चलते हुए अरविंदर सिंह लवली (Arvinder Singh Lovely) को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष (President of Delhi Pradesh Congress Committee) नियुक्त किया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव  2024 (Lok Sabha Elections 2024) से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress President Mallikarjun Kharge) ने बड़ा दांव चलते हुए अरविंदर सिंह लवली (Arvinder Singh Lovely) को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष (President of Delhi Pradesh Congress Committee) नियुक्त किया है। अरविंदर सिंह लवली अनिल चौधरी की जगह लेंगे। लवली शीला दीक्षित सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

पढ़ें :- सेबी प्रमुख माधबी बुच के खिलाफ महुआ मोइत्रा ने खटखटाया लोकपाल का दरवाजा, गौतम अडानी को भी घसीटा

पढ़ें :- लोकसभा चुनाव में 20 सीटें और मिल जाती तो 400 पार का नारा देने वाले होते जेल में : मल्लिकार्जुन खरगे

लंबे समय से टल रही थी नए अध्यक्ष की नियुक्ति

कहा जाता है कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी की स्वीकार्यता पार्टी में कभी नहीं रही। शुरू से ही उनका विरोध होता रहा है, पर एमसीडी चुनाव में पार्टी को मिली करारी शिकस्त के बाद तो उनका जाना लगभग तय था। सूत्रों के मुताबिक चौधरी का इस्तीफा पहले ही हो चुका था, लेकिन पहले ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और फिर कर्नाटक चुनाव के कारण नए अध्यक्ष का निर्णय टलता रहा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...