1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lok Sabha Elections 2024: डिप्टी सीएम केशव मौर्य का विपक्ष पर निशाना, कहा-यूपी की सभी सीटों पर दर्ज करेंगे जीत

Lok Sabha Elections 2024: डिप्टी सीएम केशव मौर्य का विपक्ष पर निशाना, कहा-यूपी की सभी सीटों पर दर्ज करेंगे जीत

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ने लगी है। पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। इससे पहले चुनाव प्रचार तेज हो गए हैं। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से लगातार रणनीति बनाई जा रही है और चुनाव प्रचार तेज ​किए जा रहे हैं। इस बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा किया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ने लगी है। पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। इससे पहले चुनाव प्रचार तेज हो गए हैं। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से लगातार रणनीति बनाई जा रही है और चुनाव प्रचार तेज ​किए जा रहे हैं। इस बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा किया है।

पढ़ें :- ईडन गार्डन्स में आज KKR vs PBKS का घमासान, बारिश बन सकती है ‘गेमचेंजर’

इसके साथ ही उन्होंने कहा, विपक्ष जानता है कि वो हार चुका है फिर भी लकीर पीटने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुष्टिकरण के युग को खत्म कर दिया है। देश के 80 करोड़ लोगों को बिना किसी भेदभाव के राशन दिया जा रहा है। मोदी की गारंटी का मतलब गारंटी की भी गारंटी है।

पढ़ें :- दुबई, अमेरिका में संपत्ति के आरोपो का पलटवार करते हुए हिमंत बिस्वा ने कांग्रेस को ‘पाकिस्तानी एंगल’ से जोड़ दिया।

साथ ही उन्होंने रायबरेली और अमेठी सीट को लेकर कहा कि, यहां पर चाहे दीदी लड़े या कोई और उनकी हार होगी। दरअसल, बीते दिनों मीडिया से बातचीत के दौरान प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने अमेठी से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी। ऐसे में अब उनके नाम की अटकलें यहां पर चल रहीं हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...