1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Lok Sabha Elections 2024: मल्लिकार्जुन खरगे का मोदी सरकार पर निशाना, कहा-भाजपा वॉशिंग मशीन की तरह काम कर रही है

Lok Sabha Elections 2024: मल्लिकार्जुन खरगे का मोदी सरकार पर निशाना, कहा-भाजपा वॉशिंग मशीन की तरह काम कर रही है

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कर्नाटक के कलबुर्गी में शुक्रवार को जनसभा को संबोधित किए। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि, नरेंद्र मोदी हमेशा 'मोदी की गारंटी' की बात करते हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कर्नाटक के कलबुर्गी में शुक्रवार को जनसभा को संबोधित किए। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि, नरेंद्र मोदी हमेशा ‘मोदी की गारंटी’ की बात करते हैं। मोदी की गारंटी थी…विदेशों से काला धन वापस लाऊंगा, सबके खाते में 15 लाख रुपए दूंगा, युवाओं को 2 करोड़ नौकरियां दूंगा और किसानों की आमदनी दोगुनी कर दूंगा..लेकिन किया कुछ भी नहीं।

पढ़ें :- ईडन गार्डन्स में आज KKR vs PBKS का घमासान, बारिश बन सकती है ‘गेमचेंजर’

पढ़ें :- दुबई, अमेरिका में संपत्ति के आरोपो का पलटवार करते हुए हिमंत बिस्वा ने कांग्रेस को ‘पाकिस्तानी एंगल’ से जोड़ दिया।

साथ ही कहा, मोदी सरकार विपक्ष को निशाना बनाने और गैर-भाजपा शासित राज्यों में सरकारें गिराने के लिए ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग का दुरुपयोग कर रही है। जहां प्रधानमंत्री मोदी भ्रष्टाचार से लड़ने का दावा करते हैं, वहीं भाजपा वॉशिंग मशीन की तरह काम कर रही है, जहां भ्रष्टाचार के आरोपी लोग क्लीन चिट पाने के लिए शामिल हो सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...