1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lok Sabha Elections 2024 : सपा का घोषणा पत्र जारी , मनरेगा मजदूरी 450 रुपये बढ़ाएंगे, लड़कियों को KG से PG तक मुफ्त शिक्षा

Lok Sabha Elections 2024 : सपा का घोषणा पत्र जारी , मनरेगा मजदूरी 450 रुपये बढ़ाएंगे, लड़कियों को KG से PG तक मुफ्त शिक्षा

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)  के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) बुधवार को लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी पार्टी का घोषणापत्र जारी कर दिया है। उन्होंने अपने घोषणापत्र में मनरेगा मजदूरों का मेहनताना बढ़ाने का वादा किया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसानों को एमएसपी (MSP) दिए जाने की वकालत की है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)  के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) बुधवार को लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी पार्टी का घोषणापत्र जारी कर दिया है। उन्होंने अपने घोषणापत्र में मनरेगा मजदूरों का मेहनताना बढ़ाने का वादा किया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसानों को एमएसपी (MSP) दिए जाने की वकालत की है।

पढ़ें :- इंडिगो एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा, प्रबंध निदेशक राहुल भाटिया को सौंपी गई कमान

सपा के मेनिफेस्टो के ये हैं अहम वादे

पढ़ें :- शहर इमाम ने जमीन पर किया अवैध कब्जा, बनाया मस्जिद और दरगाह, कोर्ट ने करोड़ों का जुर्माना लगा बेदखली का दिया आदेश

मनरेगा के तहत मजदूरी बढ़ाकर 450 रुपये की जाएगी और कार्य के दिन  150 तक किये जाएंगे। मनरेगा की तर्ज पर शहरी रोजगार गारंटी अधिनियम 2024 के पहले संसदीय सत्र में लागू किया जाएगा।

सभी रिक्त पड़ी सरकारी नौकरियों को तत्काल भरा जाएगा। सभी के लिए राष्ट्रीय रोजगार नीति और मिशन रोजगार स्थापित किया जाएगा। युवाओं के लिए लैपटॉप वितरण योजना पूरे देश में लागू की जाएगी। पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में भ्रष्टाचार को पूर्ण रूप से समाप्त किया जाएगा।

पुलिस सहित सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण। ‘फ्री गर्ल चाइल्ड एजुकेशन’ कन्याओं के लिए ‘केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा।’ संसद एवं विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा। गरीबी रेखा से नीचे की महिलाओं को 3000 रुपये प्रति माह तक की मासिक पेंशन दी जाएगी।

जातीय जनगणना में देर नहीं होनी चाहिए, 2025 तक जातीय जनगणना कराएंगे जिससे 2026 तक सबको उचित तरीके समाधान मिल सके।

मुफ़्त राशन में गेहूं की जगह आटा देंगे। पौष्टिकता और गुणवत्ता में ये आटा देश की सबसे अच्छी कंपनियों के आटे के मुकाबले का होगा।

पढ़ें :- 'चीनी नास्त्रेदमस' की भविष्यवाणी ईरान से जंग हारेगा अमेरिका? दो सच साबित हो चुकी हैं, ऐसा हुआ तो डोनाल्ड ट्रंप को लगेगा बड़ा झटका

हर राशनकार्ड धारी परिवार को 500 रूपये का मोबाइल डाटा मुफ़्त देंगे। मुफ़्त डाटा से डिजिटल सम्पन्न बनाम डिजिटल विपन्न में ‘डिजिटल डिवाइड’ का अंतर नहीं रह जाएगा।

सभी किसानों के ऋण साल के अंत तक माफ किए जाएंगे।

दुग्ध एवं किसानों को स्वामीनाथन की रिपोर्ट के अनुसार एमएसपी।

किसान आयोग का गठन।

छोटे और सीमांत किसानों को 5000 रुपए महीना पेंशन।

10 किमी पर एक कृषि मंडी बनाएंगे।

पढ़ें :- Rajya Sabha Elections 2026 : राज्यसभा 7 सीटों पर शरद पवार, आठवले, विनोद तावड़े, ज्योति वाघमारे, पार्थ पवार समेत सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

यूपी के गन्ना किसानों के लिए दस हजार करोड़ का रोलिंग फंड।

बेटियों की पीजी तक मुफ्त शिक्षा।

सामाजिक न्याय, लोकतंत्र बचाना, मीडिया की आजादी।

2029 तक सबको न्याय देने का वादा।

2029 तक भूख से मुक्ति और गरीबी का उन्मूलन।

2025 तक सभी आरक्षित रिक्त पदों को भरा जाएगा।

निजी क्षेत्र में सभी की भागीदारी।

पढ़ें :- मिडिल-ईस्ट जंग के बीच ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खुली धमकी, कहा-अलर्ट रहें, कहीं आप खुद ही न हो जाएं खत्म

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...