1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lok Sabha Speaker Election : राहुल गांधी ने स्पीकर को दी बधाई, कहा- भरोसा है ओम बिरला हमारी आवाज उठाने देंगे

Lok Sabha Speaker Election : राहुल गांधी ने स्पीकर को दी बधाई, कहा- भरोसा है ओम बिरला हमारी आवाज उठाने देंगे

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने स्पीकर निर्वाचित होने पर ओम बिरला (Om Birla) को बधाई दी है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने कहा कि विपक्ष सरकार के साथ सहयोग करना चाहता है। सरकार के पास पॉलिटिकल पावर ज्यादा है, लेकिन विपक्ष भी भारत का प्रतिनिधित्व करता है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने स्पीकर निर्वाचित होने पर ओम बिरला (Om Birla) को बधाई दी है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने कहा कि विपक्ष सरकार के साथ सहयोग करना चाहता है। सरकार के पास पॉलिटिकल पावर ज्यादा है, लेकिन विपक्ष भी भारत का प्रतिनिधित्व करता है। हमें भरोसा है कि आप हमारी आवाज हमें उठाने देंगे। विपक्ष की आवाज दबाना अलोकतांत्रिक है। विपक्ष आपकी पूरी मदद करेगा।

पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला: ट्रस्ट की शिकायत पर में दर्ज हुई FIR, SIT कर रही है मामले की जांच

अखिलेश यादव ने ओम बिरला को दी बधाई, बोले- निष्कासन जैसा न हो कार्रवाई

पढ़ें :- विदेश जाना हुआ महंगा: सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की फीस, एक जुलाई से लगेंगे इतने रुपये

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने स्पीकर चुने जाने पर ओम बिरला को बधाई देते हुए कहा कि निष्पक्षता इस महान पद की महान जिम्मेदारी है। लोकसभा स्पीकर (Lok Sabha Speaker) के रूप में आप सबको बराबर मौका देंगे। आपका अंकुश विपक्ष पर तो रहता ही है, आपका अंकुश सत्तापक्ष पर भी रहे। आपके इशारे पर सदन चले, इसका उल्टा न हो। किसी भी जनप्रतिनिधि का निष्कासन जैसा न हो। किसी भी जनप्रतिनिधि की आवाज नहीं दबाई जानी चाहिए।आपकी कुर्सी लोकतंत्र के मुख्य न्यायाधीश की तरह है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...