HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. यात्रा
  3. Low Budget Winter Trips : सर्दियों में कम बजट में घूमें यहां, पार्टनर के साथ करें एक्सप्लोर

Low Budget Winter Trips : सर्दियों में कम बजट में घूमें यहां, पार्टनर के साथ करें एक्सप्लोर

घूमने फिरने के शौकीन लोगों के लिए मौसम का आनंद उठाना सबसे अच्छा लगता है। सर्दियों के मौसम में कुदरत के नजारों का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटक हिल स्टेशन की सैर पर निकल जाते है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Low Budget Winter Trips : घूमने फिरने के शौकीन लोगों के लिए मौसम का आनंद उठाना सबसे अच्छा लगता है। सर्दियों के मौसम में कुदरत के नजारों का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटक हिल स्टेशन की सैर पर निकल जाते है। देश में कई  ऐसे हिल स्टेशन है जहां  सैलानी जहां कम र्खच करके पर्यटन का आनंद ले सकते है। आइये जानते है उन पर्यटन स्थलों के बारे में जहां एक बार जरूर जाना चाहिए।

पढ़ें :- Monsoon Tourism : मानसून में सैर करें इन हरी भरी वादियों के आंगन में ,सर्द हवाओं का लुत्फ उठा सकते हैं आप

 ऋषिकेश
देव भूमि की खूबसूरती और ठंडी हवाएं यहां आए सैलानियों का मन मोह लेती है। प्राचीन गंगा की कल कल और संतों के आश्रम  ऋषिकेश की जान है। अगर आप कम बजट में बेहतरीन यात्रा करना चाहते हैं तो ऋषिकेश जरूर जाएं। यहां आप आश्रम में भी रात स्टे कर सकते हैं जिसके लिए केवल आपको 200 रुपए प्रतिदिन देने होंगे। इसके अलावा यहां का खाना-पीना भी काफी रीजनेबल है।

नारकंडा
नारकंडा बजट फ्रेंडली टूर का प्लान बना रहे हैं तो हिमालयी राज्य हिमाचल प्रदेश का नारकंडा (Narkanda) आपके लिए बेस्ट  है। यहां के मनमोहक और आकर्षक नजारे देखकर आपका मन खिल उठेगा, अगर आप अपने पार्टनर के साथ घूमना चाहते हैं तो ₹5000 रुपए में खूब एक्सप्लोर कर सकते हैं।

पुरी
पुरी तीर्थ स्थल है। सनातन धर्म के लोग यहां भगवान जगन्नाथ का दर्शन करने अवश्य आते है।
यह देव स्थल भारत में सस्ती शीतकालीन पर्यटन  स्थलों में से एक है। यहां जगन्नाथ मंदिर, स्वर्गद्वार,  धार्मिक स्थलों के अलावा, पुरी भारत के सबसे बेहतरीन और साफ रेतीले समुद्र तटों में से एक है।

पढ़ें :- Monsoon Mountains trip : मानसून में पहाड़ों की यात्रा पर ध्यान रखें ये बात , ये सामान रखें साथ
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...