1. हिन्दी समाचार
  2. यात्रा
  3. Monsoon Tourism : मानसून में सैर करें इन हरी भरी वादियों के आंगन में ,सर्द हवाओं का लुत्फ उठा सकते हैं आप

Monsoon Tourism : मानसून में सैर करें इन हरी भरी वादियों के आंगन में ,सर्द हवाओं का लुत्फ उठा सकते हैं आप

पर्वतीय राज्यों की खूबसूरती को निहारने और हरी भरी वादियों का नजारा देखने के लिए लोग पहाड़ों की रानी दार्जिलिंग घूमने के लिए जाते है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Monsoon Tourism : पर्वतीय राज्यों की खूबसूरती को निहारने और हरी भरी वादियों का नजारा देखने के लिए लोग पहाड़ों की रानी दार्जिलिंग घूमने के लिए जाते है। उत्तर पूर्व पर्यटन में सबसे प्रसिद्ध स्थलों में से एक है दार्जिलिंग। मानसून के मौसम में दार्जिलिंग की खूबसूरती निखर जाती है। यहां आप दिन में भी ठंढी हवाओं का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां आप साइटसीइंग के साथ-साथ कई आउटडेर एक्टिविटीज भी कर सकती हैं।यहां आपको हरे भरे चाय बागान से लेकर बर्फ से ढ़के कंचनजंगा पर्वत, बुद्धिस्ट मोनैस्ट्रीज के साथ साथ हेरिटेज टॉय ट्रेन की सैर भी कर सकते हैं।

पढ़ें :- Destination Trip :  उत्तराखंड की ये जगह देगी भरपूर रोमांच और एडवेंचर , भीषण गर्मी से बचने के लिए आएं यहां

रंगित घाटी रोपवे
जब आप दार्जिलिंग की सैर करते हैं, तो आप रंगत घाटी रोपवे की यात्रा का भी आनंद ले सकते हैं जो एशिया के सबसे बड़े रोपवे में से एक है। इस रोपवे से एक सवारी आपको टाइगर हिल तक ले जाएगी क्योंकि आप हिमालय पर सूर्योदय की सुंदरता का आनंद लेंगे।

अंडमान और निकोबार आइलैंड
अंडमान और निकोबार आइलैंड मानसून में घूमने लिए बहुत सुन्दर हो सकता है। अंडमान के शानदार रिसॉर्ट्स और यहां की मेहमान नवाजी लोगों को बेहद पसंद आती हैं।

ऋषिकेश
तीर्थ नगरी ऋषिकेश में घूमने का मजा बिल्कुल अलग है। दूर देशों से भी लोग यहां गंगा और हरे भरे पहाड़ देखन आते है। देव दर्शन और पारंपरिक शादियों के लिए ये जगह काफी बेहतरीन है। खूबसूरत वादियों की वजह ये वेडिंग फोटोग्राफी के लिए काफी रोचक कहलाती है।

शिमला
शिमला में रॉयल खूबसूरती का नजारा मिल सकता है। पहाड़ों के बीच अपनी हरी भरी वादियों के की सैर के लिए शिमला को डेस्टिनेशन के तौर पर चुनना बेहतर साबित हो सकता है।

पढ़ें :- कोटा से लेकर हावड़ा-सासाराम तक​, ट्रेनों में आग लगने की घटनाओं पर रेलवे का बड़ा खुलासा, हादसा या साजिश?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...