HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. LPG Price 1st July 2023 : 1 जुलाई से बदल सकते हैं एलपीजी सिलेंडर के दाम, जानें क्या इस बार घटेंगे दाम?

LPG Price 1st July 2023 : 1 जुलाई से बदल सकते हैं एलपीजी सिलेंडर के दाम, जानें क्या इस बार घटेंगे दाम?

LPG Price 1st July 2023 : जुलाई का पहला दिन कल लोगों को झटका देने जा रहा है। 1 जुलाई से देश में कई सारे बदलाव होने जा रहे हैं और यह बदलाव लोगों की पैसे से जुड़े हुए हैं। अगर होने वाले इन बदलाव पर ध्यान नहीं दिया तो हो सकता है आपको कुछ पैसों की समस्या का सामना करना पड़ जाए।

By संतोष सिंह 
Updated Date

LPG Price 1st July 2023 : जुलाई का पहला दिन कल लोगों को झटका देने जा रहा है। 1 जुलाई से देश में कई सारे बदलाव होने जा रहे हैं और यह बदलाव लोगों की पैसे से जुड़े हुए हैं। अगर होने वाले इन बदलाव पर ध्यान नहीं दिया तो हो सकता है आपको कुछ पैसों की समस्या का सामना करना पड़ जाए। 1 जुलाई, 2023 को पेट्रोल डीजल की कीमतें, गैस सिलेंडर की कीमतें सहित सीएनजी-पीएनजी की कीमतें संशोधित होंगी। ऐसे हो सकता है कि कल शायद इनकी कीमतों में वृद्धि हो जाए या फिर लोगों को राहत मिले। लोगों की नजर इस बार घरेलू एलपीजी सिलेंडर कीमतों पर टिकी हुई हैं,क्योंकि बीते मार्च से इसके दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

पढ़ें :- AAP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट; केजरीवाल-सिसोदिया-सत्येंद्र जैन का नाम भी शामिल

एलपीजी गैस की कीमतों होगा संशोधन

तेल कंपनियां हर महीने की तरह जुलाई महीना शुरू होने पर भी गैस की कीमतों को संशोधित करेंगी। कीमतें संशोधित होने के बाद भी लोगों को पता चलेगा कि जुलाई में लोगों को गैस पर अधिक पैसा खर्च करना होगा या फिर कम। तेल कंपनियों ने बीते मार्च 2023 से घरेलू एलपीजी गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि इस दौरान कॉमर्शियल एलपीजी गैस की कीमतों में परिवर्तन देखा गया है। यहां तक मई और अप्रैल महीने में देश में कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में गिरावट हुई। ऐसे में हो सकता है कि तेल कंपनियां इस बार घरेलू एलपीजी गैस के कीमतों में कटौती कर दें।

जून में घटे थे दाम

पेट्रोलियम और तेल विपणन कंपनियों ने 1 जून, 2023 को कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों को संशोधित किया था। इस दौरान इन कंपनियों ने 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 171.50 रुपये की कटौती की थी। इस कटौती के बाद दिल्ली में 19 किलो वाला वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर 1856.50 रुपये पर चल रहा है। हालांकि कंपनियों ने इस दौरान घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया था और यह इसके दाम बीते मार्च 2023 से नहीं बदले हैं।

पढ़ें :- Delhi unclaimed bag :  दिल्ली के कनॉट प्लेस में संदिग्ध बैग बरामद , बम स्कॉड मौके पर मौजूद

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...