1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. LPG Price Hike : मार्च के पहले दिन एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ीं, अब चुकाने होंगे इतने रुपये

LPG Price Hike : मार्च के पहले दिन एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ीं, अब चुकाने होंगे इतने रुपये

LPG Price Hike : आज से मार्च महीने की शुरुआत होते ही कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के उपभोक्ताओं को झटका लगा है। शुक्रवार से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें 25 रुपये बढ़ गईं। दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की खुदरा कीमत 1795 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है।

By Abhimanyu 
Updated Date

LPG Price Hike : आज से मार्च महीने की शुरुआत होते ही कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के उपभोक्ताओं को झटका लगा है। शुक्रवार से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें 25 रुपये बढ़ गईं। दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder) की खुदरा कीमत 1795 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है।

पढ़ें :- 6300 mAh बैटरी और Unisoc T8300 SoC के साथ POCO C85x 5G भारत में लॉन्च, चेक करें कीमत और ऑफर

जानकारी के मुताबिक, 1 मार्च 2024 से दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder) की खुदरा कीमत 1795 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। मुंबई में आज से 19 किलो वाला सिलेंडर 1,749 रुपये में बेचा जाएगा। वहीं, चेन्नई और कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर क्रमश: 1,960 रुपये और 1,911 रुपये हो गई है।

बता दें कि यह लगातार दूसरी बार है, जब सरकारी कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की है। 1 फरवरी को 19 किलो वाले गैस सिलेंडर के दामों में 14 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। फरवरी में 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1,769.50 रुपये, कोलकाता में 1,887 रुपये, मुंबई में 1,723 रुपये और चेन्नई 1,937 रुपये थी।

देश के प्रमुख शहरों में 1 मार्च से 19 KG कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत

दिल्ली- 1,795 रुपये
मुंबई- 1,749 रुपये
कोलकाता- 1,911 रुपये
चेन्नई- 1,960.50 रुपये
चंडीगढ़- 1,816 रुपये
बेंगलुरु- 1,875 रुपये
इंदौर- 1,901 रुपये
अमृतसर- 1,895 रुपये
जयपुर- 1,818 रुपये
अहमदाबाद- 1,816 रुपये

पढ़ें :- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के 'गौ प्रतिष्ठार्थ धर्म युद्ध' कार्यक्रम को 26 कड़ी शर्तों के प्रशासन ने दी हरी झंडी, किया उल्लंघन पर स्वतः रद्द हो जाएगी अनुमति

(नोट: उपरोक्त कीमतें इंडेन वेबसाइट से ली गई हैं। यह वितरकों के आधार पर भिन्न हो सकती हैं।)

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...