1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ: कल्याण सिंह से मिलने एसजीपीजीआई पहुंची राज्यपाल, ऑक्‍सीजन सपोर्ट पर हैं पूर्व मुख्यमंत्री

लखनऊ: कल्याण सिंह से मिलने एसजीपीजीआई पहुंची राज्यपाल, ऑक्‍सीजन सपोर्ट पर हैं पूर्व मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबियत बीते कई दिनों से खराब चल रही है। उनका उपचार एसजीपीजीआई में चल रहा है। उन्हें अभी ऑक्‍सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। हालांकि, अभी भी उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबियत बीते कई दिनों से खराब चल रही है। उनका उपचार एसजीपीजीआई में चल रहा है। उन्हें अभी ऑक्‍सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। हालांकि, अभी भी उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

इस बीच मंगलवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एसजीपीजीआई पहुंची और कल्याण सिंह से भेंट करके उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। बताया जा रहा है कि उनकी हालत गंभीर है लेकिन सारे मानक नियंत्रण में हैं। हालांकि, बीती रात उनकी तबीयत कुछ ज्यादा ही खराब हो गयी थी।

वहीं, कल्याण सिंह के स्वास्थ्य को लेकर पार्टी के अंदर और उनके समर्थकों में चिंता बनी हुई है। सबसे ज्यादा अलीगढ़ में उनके समर्थक चिंतित हैं। बता दें कि, कल्‍याण सिंह मूलत: अलीगढ़ के अतरौली तहसील क्षेत्र के हैं। बता दें कि, कल्याण सिंह ब्लड प्रेशर के अलावा यूरिन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं।

मंगलवार सुबह से कल्‍याण सिंह का ब्‍लड प्रेशर नियंत्रण में बताया जा रहा है। हालांकि, बताया जा रहा है कि वे अभी पहले की तरह रिस्पांस नहीं कर पा रहे हैं। बता दें कि, इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ एसजीपीजीआई गए थे, जहां पर उन्होंने कल्याण सिंह से मुलाकात की थी।

 

पढ़ें :- जयराम रमेश बोले- 'दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा', कमजोर वर्ग को हम बनाना चाहते हैं सशक्त

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...