1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow News : सपा के काम को बाबाजी प्रणाम: लखनऊ मेट्रो की खूबियां गिनाते दिखे रामदेव, वीडियो शेयर कर अखिलेश ने कसा तंज

Lucknow News : सपा के काम को बाबाजी प्रणाम: लखनऊ मेट्रो की खूबियां गिनाते दिखे रामदेव, वीडियो शेयर कर अखिलेश ने कसा तंज

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार सुबह योग गुरू बाबा रामदेव (Baba Ramdev)  ने लखनऊ मेट्रो के एमडी सुशील कुमार (Lucknow Metro MD Sushil Kumar) के साथ हजरतगंज स्टेशन से सचिवालय तक मेट्रो में सफर सफर किया। इस छोटी सी यात्रा के दौरान उन्होंने यात्रियों से बात की और साथ में फोटो भी खिंचवाएं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार सुबह योग गुरू बाबा रामदेव (Baba Ramdev)  ने लखनऊ मेट्रो के एमडी सुशील कुमार (Lucknow Metro MD Sushil Kumar) के साथ हजरतगंज स्टेशन से सचिवालय तक मेट्रो में सफर सफर किया। इस छोटी सी यात्रा के दौरान उन्होंने यात्रियों से बात की और साथ में फोटो भी खिंचवाएं। बाबा रामदेव (Baba Ramdev)  ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि भारत में पहली बार मैंने किसी मेट्रो में सफर किया है, लखनऊ मेट्रो (Lucknow Metro)  भी विदेशों जैसे ही चल रही है। पूर्व सीएम सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बाबा रामदेव (Baba Ramdev) की इस मेट्रो यात्रा पर एक मजेदार ट्वीट भी किया है।

पढ़ें :- UP News : सीएम योगी, बोले- जो बैलेट पेपर लूटने का काम करते थे, वो EVM पर उठा रहे हैं सवाल

रामदेव की यात्रा पर अखिलेश का ट्वीट

योग गुरू बाबा रामदेव (Yoga Guru Baba Ramdev) के लखनऊ मेट्रो (Lucknow Metro)  में सफर के बाद मीडिया से बात करने का टवीट शेयर करते हुए समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने लिखा कि “सपा का काम – बाबा जी प्रणाम। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  के इस तंज के अंदाज में किए गए टवीट पर लोग जमकर के प्रतिक्रिया दे रहे है। तो वहीं विपक्ष के लोग इस ट्वीट का दूसरा अर्थ निकाल रहे है। आपको बता दे, कि लखनऊ मेट्रो (Lucknow Metro) देश में सबसे तेज बनने वाली मेट्रो थी। जो कि सपा के अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  की सरकार में बनी थी।

यूपी की यात्रा पर पहुंचे योग गुरू बाबा रामदेव (Baba Ramdev)   ने शुक्रवार सुबह लखनऊ के गोमती नगर में नि: शुल्क योग शिविर का आयोजन किया।  बाबा रामदेव ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि भारत में पहली बार मैंने किसी मेट्रो में सफर किया है, लखनऊ मेट्रो भी विदेशों जैसे ही चल रही हैं, इसका सफर लोगों को करके शहर को प्रदूषण मुक्त बनाना चाहिए।

बाबा रामदेव ने नवाबों के शहर लखनऊ की  तुलना विदेशों से कर डाली। बोला कि मैंने पहली बार मेट्रो में सफर किया। जिस तरह से विदेशों में व्यवस्था है उसी तरह लखनऊ में भी मेट्रो व्यवस्था शुरू हो गई। इसके साथ ही मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों से भी बातचीत की।

सीएम योगी से भी की मुलकात

पढ़ें :- शोभिक गोयल-'ओपी चैन्स ग्रुप' के भूमि घोटाले के प्रमुख सचिव ने​ दिए थे जांच के आदेश, अधिकारियों से मिलीभगत के चलते 4 साल बाद भी नहीं हुआ फैसला

योगगुरु बाबा रामदेव (Yoga Guru Baba Ramdev)  ने सीएम योगी (Cm Yogi) से मुलाकात की। मालूम हो कि बाबा रामदेव (Baba Ramdev)  के साथ अन्य शिष्यों ने सीएम से बातचीत किया। सीएम योगी (Cm Yogi) ने बाबा रामदेव (Baba Ramdev) को एक जनपद एक योजना के तहत यूपी के प्रमुख कुछ उत्पादों के तोहफे भेंट किए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...