1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow News: महिला से पर्स छीनने की लुटेरों ने की कोशिश, स्कूटी पर सवार महिला बच्चे के साथ गिरी, दोनों गंभीर रूप से घायल

Lucknow News: महिला से पर्स छीनने की लुटेरों ने की कोशिश, स्कूटी पर सवार महिला बच्चे के साथ गिरी, दोनों गंभीर रूप से घायल

त्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। वो आए दिन चेन और पर्स लूट की वारदात कर आसानी से फरार हो जा रहे हैं लेकिन पुलिस सिर्फ कागजी दावों का ढोल पीट रही है। ताजा मामला अलीगंज क्षेत्र का है, जहां पर बेखौफ बदमाशों ने पति के साथ स्कूटी से जा रही महिला का बदमाशों ने पर्स छीनने की कोशिश किए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। वो आए दिन चेन और पर्स लूट की वारदात कर आसानी से फरार हो जा रहे हैं लेकिन पुलिस सिर्फ कागजी दावों का ढोल पीट रही है। ताजा मामला अलीगंज क्षेत्र का है, जहां पर बेखौफ बदमाशों ने पति के साथ स्कूटी से जा रही महिला का बदमाशों ने पर्स छीनने की कोशिश किए।

पढ़ें :- शोभिक गोयल-'ओपी चैन्स ग्रुप' के भूमि घोटाले के प्रमुख सचिव ने​ दिए थे जांच के आदेश, अधिकारियों से मिलीभगत के चलते 4 साल बाद भी नहीं हुआ फैसला

छीनाझपटी में स्कूटी सवार तीनों सड़क पर गिर गए। हादसे में मासूम और महिला को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ये घटना अलीगंज के पुरनिया चौकी के पास की है। एक महिला अपने पति के साथ स्कूटी पर अपने 11 महीने के मासूम को लेकर बैठी थी। तभी अचानक एक तेज रफ्तार पल्सर पर सवार होकर आए बदमाशों ने महिला से उसका पर्स लूटने का प्रयास किया।

इस दौरान संतुलन खोने से स्कूटी सड़क पर गिर गई। हादसे में मासूम व महिला घायल हो गए। वारदात में नाकाम होने पर पल्सर सवार बदमाश फरार हो गए। वहीं, इससे पहे भी राजधानी में कई ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, जब सरेराह बदमाश चेन लूटकर फरार हो गए। इनकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुकी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...