1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. MAHARAJGANJ:मधवालिया गौ सदन में ग्रास लैंड लगाने के किया निरीक्षण

MAHARAJGANJ:मधवालिया गौ सदन में ग्रास लैंड लगाने के किया निरीक्षण

मधवालिया गौ सदन में ग्रास लैंड लगाने के किया निरीक्षण

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: जिलाधिकारी अनुनय झा ने गुरुवार को गोसदन मधवलिया का निरीक्षण कर यहां की व्यवस्था देखी। इस दौरान उन्होंने गोसदन की आय को बढ़ाने पर विचार विर्मश किया। साथ ही गायों को और बेहतर सुविधा और ग्रास लैंड उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने इनकी अच्छे से देखभाल करिए। इनके भोजन के लिए चारा के उचित प्रबंध के लिए व्यापक पैमाने पर गोसदन में ग्रास लैंड की बुआई की जाय। जिससे इन्हें खाने के लिए हरे चारा की कमी नहीं हो। पेयजल का उचित प्रबंध किया जाय। जाड़े को देखते हुए इनकी सुरक्षा की इंतजाम किए जाए, जिससे उन्हें सर्दी से नुकसान न पहुंचे। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मधवलिया गोसदन जिले की शान है। इस गोसदन का जितना विकास होगा जनपद वासियों के लिए बेहतर होगा।

पढ़ें :- Ayodhya Deepotsav 2026 : सीएम योगी बोले- जिन लोगों ने राम को अपमानित किया वह अयोध्या आना चाहते हैं, वो पहले संतों से माफी मांग लें

जिलाधिकारी ने बताया कि आज वरिष्ठ साइंटिस्ट द्वारा मधवलिया गौसदन का निरीक्षण किया है भिन्न भिन्न प्रकार के जैसे एमपी चारी , ग्रीनी ग्रास दस्तरत घास को 30 से 35 एकड़ में पायरिनियल चारी को लगाया जाय क्यो की स्वालंबी होती है इसकी आयु 5 से 7 वर्ष होती हैं जो गायों को पोस्टिक आहार मिलता रहेगा और इन अभी कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने का आश्वासन दिए पूरी टीम को साथ ही अधिकारी टीम भी मौजूद रहे

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...