1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Maharashtra Crisis Live : महाराष्ट्र में नई सरकार को लेकर हलचल तेज, फडणवीस के घर बैठक शुरू

Maharashtra Crisis Live : महाराष्ट्र में नई सरकार को लेकर हलचल तेज, फडणवीस के घर बैठक शुरू

Maharashtra Crisis Live : महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री (Former Chief Minister of Maharashtra) देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के आवास पर भाजपा कोर कमेटी (BJP Core Committee) की बैठक हो रही है। जिसमें महाराष्ट्र भाजपा प्रभारी सीटी रवि (Maharashtra BJP in-charge CT Ravi) , पार्टी नेता चंद्रकांत पाटिल, गिरीश महाजन, प्रवीण दरेकर और अन्य कई बड़े नेता मौजूद हैं। वहीं एकनाथ शिंदे ने कहा कि मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर अभी भाजपा (BJP) से कोई चर्चा नहीं हुई है, इसलिए अटकलें न लगाएं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

पढ़ें :- Breaking News : रायबरेली से प्रियंका गांधी वाड्रा और अमेठी से राहुल गांधी लड़ेंगे चुनाव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि उनका अगला कदम फडणवीस और एकनाथ शिंदे तय करेंगे। उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद मुंबई भाजपा ने ट्वीट कर कहा कि ये तो सिर्फ अभी झांकी है, मुंबई महापालिका अभी बाकी है।

अब फ्लोर टेस्ट की आवश्यकता नहीं: विधानसभा सचिव

उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद महाराष्ट्र विधानसभा सचिव राजेंद्र भागवत ने सभी राज्य विधायकों को सूचित किया कि राज्यपाल के आदेश के अनुसार, अब फ्लोर टेस्ट की कोई आवश्यकता नहीं है, इसलिए आज का विशेष सत्र नहीं बुलाया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...