मुंबई में एक कथित आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद राज्य की राजनीति में हड़कंप, मच गया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री नरहरि झिरवल (Minister for Food and Drug Administration, Narhari Zirwal) का एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति के साथ कथित अश्लील वीडियो (Obscene Video) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उनके सरकारी निवास पर रिकॉर्ड किया गया है।
मुंबई: मुंबई में एक कथित आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद राज्य की राजनीति में हड़कंप, मच गया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री नरहरि झिरवल (Minister for Food and Drug Administration, Narhari Zirwal) का एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति के साथ कथित अश्लील वीडियो (Obscene Video) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उनके सरकारी निवास पर रिकॉर्ड किया गया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह वीडियो ट्रांसवूमन पवन यादव (Transwoman Pawan Yadav) के साथ का बताया जा रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि वीडियो को पवन यादव के भाई रवि यादव ने सार्वजनिक किया, लेकिन वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं हो पाई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि कथित तौर पर वायरल वीडियो में नरहरी ज़िरवाल अपने सरकारी आवास पर एक ट्रांसवुमन के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद उनकी मुसीबत बढ़ती नजर आ रही है। राकां (अजीत पवार) के लिए एक और संकट खड़ा होता नजर आ रहा है। इससे पहले भी पार्टी से जुड़े अन्य नेताओं पर विवादों के कारण कार्रवाई हो चुकी है। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने इस वीडियो के सामने आने की वजह सत्ताधारी सहयोगियों के बीच चल रही खींचतान को बताया है।
वारे नरहरी झुरळ मंत्री पदाचा फायदा घेऊन असे चाळे करतात कसं महाराष्ट्रात तुमचा आदर्श घ्यायचा आणि युवा पिढी राजकारणात कशी यायची तुम्ही महाराष्ट्राला खोकला करून टाकला तुमच्यासारख्या लोकांना राजकारणात काय ह्या महाराष्ट्रातच राहायचा अधिकार नाही तुम्हाला कितीही सुधारलं तुम्ही असेच… pic.twitter.com/mdXhGYVsTH
— ✍️🎤SEVA LAKSHA TIMES🎤✍️ (@VilasAde12) March 26, 2026
किसके साथ है यह वीडियो
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मंत्री नरहरी जिरवाल का यह वीडियो ट्रांसवूमन पवन यादव के साथ का बताया जा रहा है। यह भी दावा किया जा रहा है कि वीडियो को पवन यादव के भाई रवि यादव ने सार्वजनिक किया है। वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने मंत्री के इस वीडियो को लेकर नैतिक पतन का ज्वलंत उदाहरण बताते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से नरहरी जिरवाल को तत्काल मंत्री पद से हटाए जाने मांग की है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बिना किसी देरी के नरहरी ज़िरवाल को मंत्री पद से हटा देना चाहिए : सपकाल
हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि से इस तरह के आचरण की अपेक्षा नहीं की जा सकती है। उन्होंने नरहरी जिरवाल को इस वीडियो के बहाने घेरते हुए कहा कि यह सार्वजनिक जीवन की मर्यादा का उल्लंघन भी है। हर्षवर्धन सकपाल ने मांग की है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बिना किसी देरी के नरहरी ज़िरवाल को मंत्री पद से हटा देना चाहिए। उधर, पत्रकारों ने NCP (SP) नेता जयंत पाटिल से इस विवादित वीडियो पर उनकी प्रतिक्रिया जाननी चाही तो उन्होंने यह कहते हुए प्रतिक्रिया देने से इन्कार कर दिया कि उन्होंने वीडियो देखा नहीं है। ऐसे में इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता।
विवादों से नरहरी जिरवाल का है पुराना नाता
यह पहली बार नहीं है जब नरहरी जिरवाल आरोपों के घेरे में हैं। इससे पहले उनके विभाग में एक रिश्वत कांड सामने आया था। आरोप है कि उनके विभाग के एक कर्मचारी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में भी विपक्ष ने नरहरी जिरवाल से इस्तीफे की मांग की थी। यह मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब नया मामला सामने आ गया है।
पवन यादव पर पहले से हैं आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवन यादव घर पहले से ही जबरन वसूली (खंडणी) के आरोप लगते रहे हैं। इससे पहले मुंबई के कुरार पुलिस थाने में उसके खिलाफ धमकी और वसूली का मामला दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। इस पर क्या कार्रवाई हुई, इस पर पुलिस चुप है। आरोप है कि नरहरी ज़िरवाल जिस ट्रांसजेंडर व्यक्ति के साथ थे। आरोप है कि व्यक्ति के भाई ने कथित तौर पर ब्लैकमेल करने की कोशिश के तहत इस वीडियो को वायरल कर दिया।