1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Mahindra : स्पॉट हुईं Mahindra XUV300 facelift और 5-door Thar,जानें खूबिया

Mahindra : स्पॉट हुईं Mahindra XUV300 facelift और 5-door Thar,जानें खूबिया

महिंद्रा बहुत जल्द XUV300 facelift और 5-door Thar को लॉन्च कर सकती है। काफी समय से इन दोनों गाड़ियों की टेस्टिंग चल रही है। हाल ही में Mahindra XUV300 facelift और 5-door Thar टेस्टिंग के दौरान स्पॉट की गईं हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mahindra: महिंद्रा बहुत जल्द XUV300 facelift और 5-door Thar को लॉन्च कर सकती है। काफी समय से इन दोनों गाड़ियों की टेस्टिंग चल रही है। हाल ही में Mahindra XUV300 facelift और 5-door Thar टेस्टिंग के दौरान स्पॉट की गईं हैं। कंपनी इन गाड़ियों को अगले साल ला सकती है। इसके साथ ही बोलेरो नियो का बेहतर स्पेस वाला वेरिएंट बोलेरो नियो प्लस भी आ रहा है। महिंद्रा अगले साल एक्सयूवी700 पर बेस्ड इलेक्ट्रिक एसयूवी एक्सयूवी.ई8 भी लॉन्च कर सकती है, जो कि बेहतर फीचर्स और पावरफुल बैटरी से लैस होगी।

पढ़ें :- Kawasaki Offer : कावासाकी इंडिया ने बाइक्स पर  दिया शानदार ऑफर, बचत का उठाएं लाभ

Mahindra 5-door Thar
Mahindra 5-door Thar में स्कल्प्टेड बोनट, वर्टिकल स्लैट्स के साथ फ्रंट ग्रिल और सर्कुलर हैलोजन हेडलैम्प्स दिए जाएंगे। इसके किनारों पर स्क्वैरिश विंडो, ORVM, फ्लेयर्ड व्हील आर्च और 18 इंच के अलॉय व्हील मिलेंगे। वहीं 5-डोर थार स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 8-वे एडजस्टेबल ड्राइवर की सीट, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, एयरबैग्स, रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स से लैस होगी। पावर के लिए इसमें 2.0L टर्बो पेट्रोल और 2.2L टर्बो डीजल इंजन दिया जा सकता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...