1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आज अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक, चंपत राय की जगह ये बनाए जा सकते हैं नए महासचिव

आज अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक, चंपत राय की जगह ये बनाए जा सकते हैं नए महासचिव

Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust Meeting : अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच सोमवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की एक अहम बैठक होने वाली है। इस बैठक में चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर फैसला हो सकता है। इस बीच, ट्रस्ट के नए महासचिव की रेस में दो नए नाम रेस में बताए जा रहे हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- 'चोरी ट्रस्ट वालों ने की है, कृपया सम्पूर्ण अयोध्यावासियों को गाली न दें...' पूर्व मंत्री पवन पांडेय की भावुक अपील

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आज दोपहर 3 बजे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक होने वाली है। इस बैठक में ट्रस्ट के नेतृत्व को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। जिसमें नए महासचिव की नियुक्ति संभव बतायी जा रही है। विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री बजरंग लाल बांगड़ा का नाम नए महासचिव की रेस में बताया जा रहा है। इसके अलावा, इस पद की रेस में ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन का नाम चर्चा में है। नीरज दौनेरिया को अनिल मिश्रा की जगह पर ट्रस्ट के सदस्य के रूप में शामिल किया जा सकता है।

बैठक में 2025-2026 की ऑडिट रिपोर्ट पर चर्चा होगी। इसके अलावा, ट्रस्ट के सीईओ की नियुक्ति पर भी फैसला लिया जा सकता है। बता दें कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बाद ट्रस्ट की यह पहली बैठक है। इस विवाद में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। जिसके चलते दोनों को इस्तीफा देना पड़ा। जिसे इस बैठक में स्वीकार किया जा सकता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...