1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी पुलिस भर्ती दौड़ के दौरान दो अभ्यर्थियों की मौत, गाजियाबाद में दौड़ते समय गिरे थे अभ्यर्थी

यूपी पुलिस भर्ती दौड़ के दौरान दो अभ्यर्थियों की मौत, गाजियाबाद में दौड़ते समय गिरे थे अभ्यर्थी

यूपी पुलिस भर्ती (UP Police Recruitment) अभ्यर्थियों की दौड़ में बीते 24 घंटे में दो अभ्यर्थियों की मौत हो गई। दोनों दौड़ते हुए गिर गए थे। एक अभ्यर्थी की तबियत कल सुबह बिगड़ी थी जबकि एक अभ्यर्थी आज सुबह दौड़ते हुए अचेत होकर गिर गया।

By santosh singh 
Updated Date

गाजियाबाद। यूपी पुलिस भर्ती (UP Police Recruitment) अभ्यर्थियों की दौड़ में बीते 24 घंटे में दो अभ्यर्थियों की मौत हो गई। दोनों दौड़ते हुए गिर गए थे। एक अभ्यर्थी की तबियत कल सुबह बिगड़ी थी जबकि एक अभ्यर्थी आज सुबह दौड़ते हुए अचेत होकर गिर गया।

पढ़ें :- राहुल गांधी बोले-CEC जब सांसदों से नहीं मिलेंगे तो लोकतंत्र का क्या मतलब? दिया खुला चैलेंज 'हम सिर्फ उनका मुकाबला नहीं , बल्कि उन्हें खत्म कर देंगे'

गोविंदपुरम स्थित 47वीं वाहिनी पीएसी (47th Battalion PAC, Govindpuram) में तीन अक्टूबर से नौ अक्टूबर तक पुलिस अभ्यर्थियों की दौड़ हो रही है। आज सुबह शामली के झिंझाना थानाक्षेत्र स्थित गांव पूर्माफी निवासी 23 वर्षीय विवेक कुमार दौड़ते हुए अचानक गिर गए।

विवेक को तत्काल संजय नगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल (Combined District Hospital, Sanjay Nagar) ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। इससे पूर्व सोमवार सुबह मथुरा के थाना महाबन स्थित गांव कारब निवासी 27 वर्षीय अतुल कुमार गिरते हुए अचेत हो गए थे। अतुल को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल (GTB Hospital) रेफर किया गया था। जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...