HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Make Anarsa Goli at Home in a Very Easy Way: घर पर बनाएं हलवाई स्टाईल कुरकुरी और टेस्टी अनरसे की गोली

Make Anarsa Goli at Home in a Very Easy Way: घर पर बनाएं हलवाई स्टाईल कुरकुरी और टेस्टी अनरसे की गोली

जिन लड़कियों की नई नई शादी हुई होती है उनके मायके वाले अनरसे की गोली , मिठाई और कपड़ों को तोहफे के रुप में लेकर उनकी ससुराल त्यौहारी लेकर जाते है। रक्षाबंधन पर अपने मायके बुलावा के लिए।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Make Anarsa Goli at Home in a Very Easy Way: सावन आते है बारिश की भिनी भिनी खुशबू के साथ अनरसे की सौंधी सौंधी खुशबू राह चलते या फिर कहीं न कहीं से नाक से दिमाग और दिमाग से जुबान पर चढ़ ही जाती है। शायद ही कोई हो जिसे अनरसे की गोली पसंद न हो। आमतौर पर इसे सावन के माह में ही हलवाई और मिठाई की दुकानों पर सजी हुई देखा जाता है।

पढ़ें :- Aloo Crispy Kachori: बेलते समय फट जाती हैं तो इस ट्रिक के साथ आज ब्रेकफास्ट में ट्राई करें आलू की कचौड़ी

यूपी में जिन लड़कियों की नई नई शादी हुई होती है उनके मायके वाले अनरसे की गोली (Anarsa Goli) , मिठाई और कपड़ों को तोहफे के रुप में लेकर उनकी ससुराल त्यौहारी लेकर जाते है। रक्षाबंधन पर अपने मायके बुलावा के लिए। इसके अलावा रिश्तेदारों को भी नागपंचमी और रक्षाबंधन के मौके पर ये मिठाई दी और खिलाई जाती है।

Make Anarsa Goli at Home in a Very Easy Way

इसके अलावा सावन भर इस मिठाई का लोग खूब आनंद लेते है। यह गर्मा गर्म ही बेची और खरीदी जाती है। क्योंकि इसका सौंधा स्वाद मुंह में गर्म गर्म खाने पर ही महसूस होता है।

अगर आप अनरसे की गोली (Anarsa Goli) से वाकिफ नहीं है और अभी तक आपने इसका स्वाद नहीं चखा है तो आज हम आपके लिए खास अनरसे की गोली घर में ही बनाने का तरीका लेकर आए है। जिसे आप बहुत ही आसानी से घर पर बना सकती हैं। तो चलिए फिर जानते है अनरसे की गोली (Anarsa Goli) घर पर बनाने की रेसिपी।

पढ़ें :- Dal Makhani Recipe: छुट्टी के दिन को औऱ भी बनाएं स्पेशल खास लंच या डिनर के साथ, ट्राई करें दाल मखनी की रेसिपी

Make Anarsa Goli at Home in a Very Easy Way

घर पर अनरसे की गोली (Anarsa Goli) बनाने के लिए आवश्क सामग्री

चावल- 2 कप 400 ग्राम
दूध- 6 बड़ी चम्मच
बूरा- 1 कप 150 ग्राम
घी- तलने के लिए
तिल- 1/4 कप

अनरसे की गोली (Anarsa Goli) बनाने के बेहद आसान सा ये है तरीका

अनरसे की गोली (Anarsa Goli) बनाने के लिए 2 कप चावल को 72 घंटे तक भिगो कर ले लीजिए। चावल को पानी में से निकाल कर साफ पानी से धो लीजिए। अब चावल को पानी में से निकाल कर एक सूखे कपड़े पर डाल कर हल्के से सुखा लीजिए। एक घंटे बाद चावल के सूख जाने पर उसे मिक्सर जार में डाल कर बारीक पीस का पाउडर बना लीजिए। पीसे हुए चावल को छलनी में छान कर एक बर्तन में ले लीजिए। अब एक बर्तन में चावल का आटा और 1 कप बूरा, डाल कर अच्छे से मिला दीजिए।

पढ़ें :- tasty peanut pancakes: आज बच्चों को लंच में पैक करें हेल्दी टेस्टी पीनट पैनकेक, ये है बनाने का तरीका

Make Anarsa Goli at Home in a Very Easy Way

अब थोड़ा-थोड़ा दूध डालते हुए डो तैयार कर लीजिए। इतना डो बनाने में हमने 6 बड़ी चम्मच दूध का इस्तेमाल किया है। अब तैयार डो को ढ़क कर 7-8 घंटे के लिए सैट होने रख दीजिए। 7-8 घंटे बाद डो के सैट हो जाने पर आटे में से थोड़ा-थोड़ा डो ले कर सफेद तिल में डाल दीजिए और फिर दोनो हथेलियों के बीच में रख कर गोल आकार दे दीजिए। इसी तरीके सारी गोलियां बना कर तैयार कर लीजिए।

Make Anarsa Goli at Home in a Very Easy Way

अब एक कढ़ाई में घी डाल कर गर्म कर लीजिए। घी के गर्म हो जाने पर घी में थोड़ा सा डो डाल कर घी का तापमान चैक कर लीजिए। डो डालने पर घी में बबल आने लगते है और डो सिकने लगता है। हमें अनरसे तलने के लिए मीडियम आंच और घी भी मीडियम गर्म ही चाहिए।

घी के गर्म हो जाने पर अनरसे की गोलियां (Anarsa Goli) घी में डाल कर तल लीजिये । अनरसे को कलछी से घुमाते हुए अच्छे गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए। अनरसे अच्छे गोल्डन ब्राउन हो जाने पर उसे कढ़ाई से निकाल लीजिए और इसी तरीके से सारी अनरसे की गोलियां तल कर तैयार कर लीजिए। एक बार के अनरसे तलने में 4 से 5 मिनट का समय लग जाता है। इतने डो से हमने 35 गोलियां बना कर तैयार कर ली है। इन्हे आप 8-9 दिन तक स्टोर कर कर खा सकते है।

पढ़ें :- How to make protein powder: इम्युनिटी बढ़ाएगा और दिनभर शरीर को रखेगा एक्टिव, घर में ऐसे बनाएं प्रोटीन पाउडर
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...