HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. ब्रेकफास्ट में बच्चों के लिए झटपट बनाएं प्याज का चीज़ सैंडविच

ब्रेकफास्ट में बच्चों के लिए झटपट बनाएं प्याज का चीज़ सैंडविच

नाश्ता हमारे शरीर के लिए बहुत ज़रूरी होता है,ऐसे में आज हम आपको नाश्ते के लिए ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं,जो जल्दी बनता भी है और स्वाद में भी बेहतर है।इस स्वादिस्ट रेसिपी का नाम है ओनियन चीज़ सैंडविच।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

नाश्ता हमारे शरीर के लिए बहुत ज़रूरी होता है,ऐसे में आज हम आपको नाश्ते के लिए ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं,जो जल्दी बनता भी है और स्वाद में भी बेहतर है।इस स्वादिस्ट रेसिपी का नाम है ओनियन चीज़ सैंडविच।

पढ़ें :- Sprouts Cheela: अंकुरित अनाजों में छिपा है पोषक तत्वों का खजाना, ब्रेकफास्ट में ट्राई करें इसका चीला, ये है रेसिपी

ओनियन चीज़ सैंडविच बनाने के लिए 4 ब्रेड स्लाइस ,1 प्याज,4 चीज़ स्लाइस ,नमक ,घी या बटर,¼ चम्मच लाल मिर्च पाउडर की आवश्यकता होगी।ओनियन चीज़ सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले आप प्याज को बारीक से काट लें।

इसके बाद ब्रेड स्लाइस पर घी या बटर लगा लें।साथ ही ब्रेड पर प्याज रख लें।इसके बाद अब इस पर चीज़ स्लाइस रख दें।इसके ऊपर नमक और लाल मिर्च छिड़कें।वहीँ दूसरी ब्रेड स्लाइस से इसे कवर कर दें।ब्रेड के ऊपर और नीचे, दोनों तरफ़ बटर लगा लें और तवे पर रख दें।इसके बनने के बाद आप इसे टोमेटो सॉस या चटनी के साथ खा सकते है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...