1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Street style pav bhaji: शाम में लग रही है जोरो की भूख तो घर में ऐसे बनाएं टेस्टी स्ट्रीट स्टाइल पावभाजी

Street style pav bhaji: शाम में लग रही है जोरो की भूख तो घर में ऐसे बनाएं टेस्टी स्ट्रीट स्टाइल पावभाजी

पावभाजी अधिकतर लोगो का फेवरेट स्ट्रीट फूड है। मानसून सीजन में बाहर का कुछ खाना सेहत के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। क्योंकि बाजार की चीज की शुद्धता पर भरोसा नहीं किया जा सकता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Street style pav bhaji: पावभाजी अधिकतर लोगो का फेवरेट स्ट्रीट फूड है। मानसून सीजन में बाहर का कुछ खाना सेहत के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। क्योंकि बाजार की चीज की शुद्धता पर भरोसा नहीं किया जा सकता है।

पढ़ें :- 'विधेयक के विरोध में मतदान करें...' सपा ने परिसीमन बिल को लेकर अपने सांसदों को जारी किया व्हीप

इसलिए आज हम आपको घर में स्ट्रीट स्टाइल पावभाजी बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं जो मिनटों में बनकर तैयार हो जाएगी। तो चलिए जानते है स्ट्रीट स्टाइल पावभाजी घर में बनाने का तरीका।

स्ट्रीट स्टाइल पावभाजी घर में बनाने के लिए सामग्री

5 मीडियम साइज के आलू
1 बड़ा प्याज
6 टमाटर
1 गाजर
1 शिमला मिर्च
1 चुकंदर
½ कप मटर
8-10 बीन्स
¼ कप लहसुन
2 बड़े चम्मच पाव भाजी मसाला
2 बड़े चम्मच तेल
4 बड़े चम्मच मक्खन
2 बड़े चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
स्वादानुसार नमक
बारीक कटा हरा धनिया
सर्व करने के लिए पाव
सर्व करने के लिए बारीक कटा प्याज
सर्व करने के लिए नींबू के टुकड़े

स्ट्रीट स्टाइल पावभाजी घर में बनाने का तरीका

पढ़ें :- ओडिशा में बदलेगा सियासी नक्शा, परिसीमन से 147 से बढ़कर 221 हो सकती हैं विधानसभा सीटें

स्ट्रीट स्टाइल पावभाजी घर में बनाने के लिए सबसे पहले प्याज और शिमला मिर्च को बारीक काट लें। आलू, गाजर, चुकंदर को छीलकर काट लें और बीन्स को काट लें। टमाटर को काट लें। टमाटर और लहसुन को पीसकर प्यूरी बना लें। प्रेशर कुकर में मक्खन और तेल गर्म करें। प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें।

शिमला मिर्च डालें और कुछ सेकंड के लिए भूनें. बची हुई सब्जियाँ, टमाटर प्यूरी, 1 बड़ा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, पाव भाजी मसाला, 1 कप पानी, स्वादानुसार नमक डालें और 2 सीटी आने तक पकाएँ। प्रेशर निकलने के बाद सब्जियाँ को मैश कर लें।

एक पैन में 2 बड़े चम्मच मक्खन गर्म करें, 1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और मसली हुई भाजी डालें। 1 कप पानी में 1 छोटा चम्मच कॉर्न स्टार्च मिलाएँ और भाजी में अच्छी तरह मिलाएँ। 2-3 मिनट तक उबालें। इस बीच मक्खन लगे पाव को टोस्ट करें और परोसें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...