West Bengal Assembly Elections 2026 :पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का धुआंधार प्रचार जारी है। इसके बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मालदा की धरती से केंद्र सरकार पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है। मालदा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ने न केवल राज्य में अपनी जीत का दावा किया, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति को लेकर भी एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी।

ममता ने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। ममता बनर्जी ने सभा में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि याद रखना, 2026 में दिल्ली की भाजपा सरकार गिर जाएगी। वे सोचते हैं कि बंगाल को डरा लेंगे, लेकिन वे गलतफहमी में हैं। वे बंगाल को निशाना बना रहे हैं, लेकिन अब हम दिल्ली को निशाना बनाएंगे। आने वाले दिनों में इसके लिए पूरी तरह तैयार रहें। बंगाल की धरती से ही दिल्ली में बदलाव की शुरुआत होगी।
ममता बनर्जी का यह बयान उस समय आया है जब भाजपा ने बंगाल में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता केवल चुनाव के समय बंगाल आते हैं और यहां की संस्कृति को समझे बिना बयानबाजी करते हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल को निशाना बनाना भाजपा के लिए भारी पड़ेगा, क्योंकि अब टीएमसी दिल्ली की राजनीति में अपनी सक्रियता बढ़ाने जा रही है।
पपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने भवानीपुर विधानसभा सीट के निर्वाचन अधिकारी (आरओ) को हटाने की मांग की है। पार्टी का आरोप है कि आरओ के शुवेंदु अधिकारी से करीबी संबंध हैं, जिससे चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं। यह मांग राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल को सौंपे गए ज्ञापन में की गई। टीएमसी का कहना है कि आरओ पहले नंदीग्राम-2 में पदस्थ थे, जहां सार्वजनिक कार्यक्रमों में उनकी शुभेंदु अधिकारी के साथ नजदीकी देखी गई थी। ममता बनर्जी के खिलाफ शुभेंदु अधिकारी भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। TMC का आरोप है कि इस तरह की नियुक्ति से चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता प्रभावित हो सकती है और इसे तुरंत बदला जाना चाहिए।