1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. ममता बनर्जी का दावा, बोलीं- दिसंबर में होंगे लोकसभा चुनाव, भाजपा की रणनीति का किया बड़ा खुलासा

ममता बनर्जी का दावा, बोलीं- दिसंबर में होंगे लोकसभा चुनाव, भाजपा की रणनीति का किया बड़ा खुलासा

पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार दिसंबर में ही लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024)  करा सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव प्रचार के लिए सारे हेलिकॉप्टर पहले ही बुक कर लिए हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार दिसंबर में ही लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024)  करा सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव प्रचार के लिए सारे हेलिकॉप्टर पहले ही बुक कर लिए हैं। टीएमसी यूथ विंग (TMC Youth Wing) की रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी (Mamta Banerjee)  ने कहा कि यदि भाजपा को लगातार तीसरी बार सत्ता में मिलती है तो फिर देश तानाशाही की ओर बढ़ जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त हैं। अवैध तौर पर पटाखा फैक्टरियां चलाई जा रही हैं, जिनमें धमाके हुए हैं।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की एक और सूची, राजबब्बर को यहां से बनाया प्रत्याशी

उन्होंने कहा कि कुछ पुलिस वालों के समर्थन से ऐसा किया जा रहा है। ममता बनर्जी (Mamta Banerjee)  ने कहा कि यदि भाजपा लगातार तीसरी बार सत्ता में आती है तो फिर देश में तानाशाही स्थापित हो जाएगी। मेरा पक्का अनुमान है कि वे लोकसभा के चुनाव दिसंबर 2023 तक करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले ही पूरे देश में अलग-अलग समुदायों के बीच दुश्मनी फैला चुकी है। अब यदि वे सत्ता में लौटते हैं तो फिर देश नफरत से भर जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी पूरी कर ली है। कैंपेन के लिए उन्होंने सारे हेलिकॉप्टरों को बुक करा लिया है। ऐसा इसलिए किया है ताकि दूसरे दल हेलिकॉप्टर न पा सकें।

यह यूपी नहीं बंगाल है, एबीवीपी कार्यकर्ताओं को चेताया

ममता बनर्जी (Mamta Banerjee)  ने कहा कि बंगाल से तीन दशक के माकपा राज को खत्म किया था। अब लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections)  में भाजपा को हराएंगे। जादवपुर यूनिवर्सिटी (Jadavpur University) में एबीवीपी कार्यकर्ताओं (ABVP Workers) की ओर से गोली मारो जैसे नारे लगाए जाने पर ममता ने कहा कि यह यूपी नहीं है। उन्होंने कहा कि विवादित नारे लगाने वाले लोगों के खिलाफ ऐक्शन होगा और उन्हें अरेस्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह यूपी (UP) नहीं बंगाल है। यहां इस तरह के नारों को बर्दाश्त नहीं कर सकते। ममता बनर्जी ने इस दौरान गवर्नर सीवी आनंद बोस (Governor CV Anand Bose) पर भी हमला बोला और कहा कि वे चुनी हुई सरकार से पंगा न लें।

पढ़ें :- पीएम मोदी राहुल गांधी को अपशब्द कहने के बजाए, महंगाई, बेरोजगारी पर फोकस करें, याद रखें सत्ता कभी किसी एक हाथ में नहीं रहती : शरद पवार
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...