1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी : मनीष दीक्षित को फिर मिली बीजेपी मीडिया टीम की कमान व प्रदेश प्रवक्ता के नाम घोषित

यूपी : मनीष दीक्षित को फिर मिली बीजेपी मीडिया टीम की कमान व प्रदेश प्रवक्ता के नाम घोषित

यूपी भारतीय जनता पार्टी ( बीजेपी) के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को प्रदेश मीडिया टीम की घोषणा की है। इस नई टीम में एक मीडिया प्रभारी, चार सह प्रभारी और पार्टी के 15 प्रवक्ता  की घोषणा कर दी है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी भारतीय जनता पार्टी ( बीजेपी) के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को प्रदेश मीडिया टीम की घोषणा की है। इस नई टीम में एक मीडिया प्रभारी, चार सह प्रभारी और पार्टी के 15 प्रवक्ता  की घोषणा कर दी है।

पढ़ें :- Train Confirm Seat : होली पर अगर आपको घर जाने के लिए नहीं मिल रही है कंफर्म सीट तो अपनाएं ये तरीके

भाजपा मुख्यालय से जारी बयान के अनुसार मनीष दीक्षित को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया है। राजधानी लखनऊ के रहने वाले मनीष दीक्षित को लगातार दूसरी बार राज्य का मीडिया प्रभारी बनाया गया है। 2014 के लोकसभा के आम चुनाव में वे राज्य के सह मीडिया प्रभारी रहे। 2017 के विधानसभा के आम चुनाव में उन्हें मीडिया संपर्क विभाग की कमान दी गई थी। बेहतर प्रबंधन के जानकार मनीष की कुशलता को पार्टी ने महत्व दिया और 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले उन्हें मीडिया प्रभारी बनाया गया था। अब आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने उन पर फिर एक बार भरोसा जताया है।

नई मीडिया टीम में चार सह प्रभारी बनाए गए हैं। हिमांशु दुबे, धर्मेंद्र राय, प्रियंक पाण्डेय व अभय सिंह को प्रदेश सहमीडिया प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने हरीशचंद्र श्रीवास्तव, समीर सिंह, मनीष शुक्ला, हीरो बाजपेयी, आलोक अवस्थी, अशोक पाण्डेय, जुगल किशोर, श्रीमती अनिला सिंह, राकेश त्रिपाठी, प्रशांत वशिष्ठ, संजय चौधरी, आनन्द दुबे, श्रीमती साक्षी दिवाकर, आलोक वर्मा तथा सुश्री महामेधा नागर को पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता घोषित किया है।

पढ़ें :- राज्यसभा सचिवालय में आप सांसद संजय सिंह को सभापति जगदीप धनखड़ ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...