1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. MG Hector – MG Hector Plus Price Hike:एमजी हेक्टर- हेक्टर प्लस की कीमत में बढ़ोतरी, जानें नए दाम

MG Hector – MG Hector Plus Price Hike:एमजी हेक्टर- हेक्टर प्लस की कीमत में बढ़ोतरी, जानें नए दाम

एमजी मोटर इंडिया ने अपनी रेंज में हेक्टर और हेक्टर प्लस एसयूवी की कीमतों में संशोधन किया है। एमजी मोटर ने हेक्टर की कीमत में बढ़ोतरी तो की है, लेकिन कुछ वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

MG Hector – MG Hector Plus Price Hike : एमजी मोटर इंडिया ने अपनी रेंज में हेक्टर और हेक्टर प्लस एसयूवी की कीमतों में संशोधन किया है। एमजी मोटर ने हेक्टर की कीमत में बढ़ोतरी तो की है, लेकिन कुछ वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कीमत में बढ़ोतरी वेरिएंट और इंजन विकल्प के आधार पर अलग-अलग है। अगर आप नई हेक्टर या हेक्टर प्लस खरीदने जाते हैं तो 30,000 रुपये तक ज्यादा दाम चुकाने होंगे। आइए जानते हैं किस वेरिएंट में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है और हेक्टर का कौन सा मॉडल आपके लिए सबसे सस्ता होगा।

पढ़ें :- Ayodhya Deepotsav 2026 : सीएम योगी बोले- जिन लोगों ने राम को अपमानित किया वह अयोध्या आना चाहते हैं, वो पहले संतों से माफी मांग लें

हेक्टर दोनों मॉडल के टॉप वेरिएंट की कीमतें बढ़ गई हैं। एमजी हेक्टर अब ₹ 22,000 तक महंगी हो गई है, जबकि हेक्टर प्लस ₹ 30,000 तक महंगी हो गई है।

MG Hector की नई कीमत
एमजी हेक्टर के सस्ते वेरिएंट ‘स्टाइल’ की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसका स्टार्टिंग एक्स-शोरूम प्राइस 13.99 लाख रुपये ही है। मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आने वाले पेट्रोल के बाकी वेरिएंट्स में 16,000 रुपये से 20,000 रुपये के बीच बढ़ोतरी हुई है।

पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट्स के दाम में 17,000 रुपये से लेकर 22,000 रुपये तक का इजाफा हुआ है। एमजी हेक्टर की नई एक्स-शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपये से लेकर 22.24 लाख रुपये तक है।

 

पढ़ें :- कानपुर जू में मौत का तांडव! 40 दिन के भीतर 9 वन्यजीवों की मौत, संक्रमण की आशंका से बढ़ी चिंता

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...