HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण देकर मोदी सरकार ने किया अपमान : Swami Prasad Maurya

मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण देकर मोदी सरकार ने किया अपमान : Swami Prasad Maurya

श्री रामचरितमानस (Shri Ramcharit Manas) पर विवादित टिप्पणी कर सुर्ख़ियों में आए सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर चौंकाने वाला बयान दिया है। मरणोपरांत सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (SP Patron Mulayam Singh Yadav) को पद्म विभूषण सम्मान को उन्होंने अपमान बताया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। श्री रामचरितमानस (Shri Ramcharit Manas) पर विवादित टिप्पणी कर सुर्ख़ियों में आए सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने एक बार फिर चौंकाने वाला बयान दिया है। मरणोपरांत सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (SP Patron Mulayam Singh Yadav) को पद्म विभूषण (Padma Vibhushan) सम्मान को उन्होंने अपमान बताया है। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) भारत रत्न (Bharat Ratna) के योग्य थे, लेकिन पद्म विभूषण (Padma Vibhushan) देकर उनका मजाक बनाया है। यह बीजेपी की घटिया सोच को दर्शाती है।

पढ़ें :- स्वामी प्रसाद मौर्य ने दाखिल किया नामांकन, कहा-मुझे कुशीनगर की जनता पर विश्वास है

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) को पद्म विभूषण (Padma Vibhushan)  सम्मान देने की घोषणा की गई। इसके बाद स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya)  ने ट्वीट कर लिखा कि भारत सरकार ने नेताजी मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) को मरणोपरांत पद्म विभूषण (Padma Vibhushan)  पुरस्कार देकर, नेताजी के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं राष्ट्र के प्रति किये गये योगदान का उपहास उड़ाया है। यदि नेताजी को सम्मान देना ही था तो भारत रत्न के सम्मान से सम्मानित करना चाहिए था।

पढ़ें :- स्वामी प्रसाद मौर्य ने कुशीनगर लोकसभा सीट पर 9 मई को करेंगे नामांकन, मायावती से नहीं बन पाई बात

डिंपल यादव ने नेताजी को भारत रत्न देने की मांग

उधर मैनपुरी से सपा सांसद और मुलायम सिंह यादव (SP Patron Mulayam Singh Yadav)  की बहू डिंपल यादव ने भी उन्हें भारत रत्न देने की मांग की। इटावा में गणतंत्र दिवस (Republic day) के मौके पर सैफई के पत्रकारों से बातचीत में नेता जी को भारत रत्न देने की मांग की। उन्होंने कहा कि नेताजी को पद्म विभूषण (Padma Vibhushan)  मिलना अच्छी बात है, लेकिन यह उपाधि उन्हें बहुत पहले ही मिल जानी चाहिए थी। ‘मैं समझती हूं नेताजी का जो कद था, उस लाज से उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए। मैं भारत सरकार से मांग करती हूं कि नेताजी को भारत रत्न दिया जाए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...