1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Money Laundering Case : ईडी ने सत्येंद्र जैन से जुड़ी कंपनियों की 7.44 करोड़ रुपये की संपत्ति की जब्त

Money Laundering Case : ईडी ने सत्येंद्र जैन से जुड़ी कंपनियों की 7.44 करोड़ रुपये की संपत्ति की जब्त

प्रवर्तन निदेशालय ( ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (Prevention of Money Laundering Act) के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) से जुड़ी कंपनियों की संपत्तियां अटैच की हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ( ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (Prevention of Money Laundering Act) के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) से जुड़ी कंपनियों की संपत्तियां अटैच की हैं। अटैच की गई संपत्तियों की कुल कीमत लगभग 7.44 करोड़ बताई जा रही है।

पढ़ें :- राघव चड्ढा ने किताब के साथ किया पोस्ट, लिखा- अपने गुरु और वरिष्ठों के सामने अपने हुनर का इतना प्रदर्शन न करें, जिससे वह असुरक्षित महसूस करें

ईडी ( ED) के मुताबिक, यह संपत्तियां उन कंपनियों की हैं जो लाभकारी तौर पर सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain)  के स्वामित्व और नियंत्रण में हैं। एजेंसी ने कहा कि यह कार्रवाई चल रही जांच का हिस्सा है। सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain)  पहले भी ईडी ( ED) की गिरफ्त में आ चुके हैं और लंबे समय तक न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में रहे। उन पर आरोप है कि उन्होंने शेल कंपनियों के जरिए काले धन को सफेद करने की कोशिश की थी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...