1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Monkeypox Virus : तेजी से फैल रहा है Monkeypox,जानें कितना खतरनाक है ये वायरस

Monkeypox Virus : तेजी से फैल रहा है Monkeypox,जानें कितना खतरनाक है ये वायरस

दुनिया भर में कहर बरपाने वाले कोविड वायरस के संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है कि  Monkeypox नाम के एक और खतरनाक वायरस ने दस्तक दे दिया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Monkeypox Virus : दुनिया भर में कहर बरपाने वाले कोविड वायरस के संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है कि  Monkeypox नाम के एक और खतरनाक वायरस ने दस्तक दे दिया है। इस वायरस से ग्रसित पहला केस ब्रिटेन में पाया गया था। इसी के चलते अब इसका दूसरा केस अमेरिका में पाया गया है, जिसकी पुष्टि अमेरिका के मैसाचुसेट्स डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक हेल्थ ने की है। यूनाइटेड किंगडम, पुर्तगाल और स्पेन में मंकीपॉक्स के कुछ मामले सामने आए हैं व कुछ संदिग्ध हैं।

पढ़ें :- केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोला UN, 'ह​म उम्मीद करते हैं कि हर किसी के अधिकारों की जाएगी रक्षा'

चेचक से कुछ हद तक मिलता-जुलता है
मंकीपॉक्स वायरस से संक्रमित होने के शुरूआती लक्षणों में बुखार आना होता है। इसमें कुछ मामले गंभीर हो जाते हैं। इसका संक्रमण इंसानों में होने वाले चेचक से कुछ हद तक मिलता-जुलता है। मंकीपॉक्स की खोज साल 1958 में बंदरों के एक समूह से की गई थी, इसके चलते इसका नाम मंकीपॉक्स रखा गया। हालांकि आमतौर पर मंकीपॉक्स हल्का होता है।

 मंकीपॉक्स के लक्षण
इस वायरस का इन्क्यूबेशन पीरियड 6 से 13 दिन का हो सकता है। संक्रमित होने के 5 से 6 दिन बाद बुखार, पीठ दर्द,  सिर दर्द, थकान, शरीर में सूजन देखी जा सकती है और इसके लक्षण कुछ चेचक, खसरा या चिकनपॉक्स जैसे होते हैं। संक्रमित होने के 5 दिन बाद शरीर के कई हिस्सों में दानें निकलने शुरू हो जाते हैं और जो बिल्कुल चिकनपॉक्स जैसे होते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...