HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Monsoon Update : केरल में अगले 48 घंटों में दस्‍तक देगा मॉनसून, होगी झमाझम बारिश, IMD ने किया कंफर्म

Monsoon Update : केरल में अगले 48 घंटों में दस्‍तक देगा मॉनसून, होगी झमाझम बारिश, IMD ने किया कंफर्म

मॉनसून (Monsoon) का इंतजार खत्‍म होने जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) ने ताजा अपडेट में कहा है कि अगले 48 घंटों में मॉनसून केरल में दस्‍तक दे सकता है। IMD का कहना है कि अगले 48 घंटों में केरल (Kerala) में मॉनसून (Monsoon)  की शुरुआत के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्‍ली। मॉनसून (Monsoon) का इंतजार खत्‍म होने जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) ने ताजा अपडेट में कहा है कि अगले 48 घंटों में मॉनसून केरल में दस्‍तक दे सकता है। IMD का कहना है कि अगले 48 घंटों में केरल (Kerala) में मॉनसून (Monsoon)  की शुरुआत के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। मौसम विभाग (Weather Department)ने यह जानकारी दी है।

पढ़ें :- Benefits of eating Corn in the rain: बारिश के मौसम में भुट्टा खाने के होते हैं कई गजब के फायदे

उल्‍लेखनीय है कि मॉनसून बीते रविवार को केरल में दस्तक देने वाला था, लेकिन इसकी शुरुआत नहीं हुई और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने इसमें तीन से चार दिन की और देरी होने की आशंका जताई थी। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आम तौर पर एक जून को केरल में दस्तक देता है और इसकी शुरुआत सात दिन पहले या सात दिन बाद हो सकती है। मई के मध्य में, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा था कि मानसून 4 जून तक केरल में दस्तक दे सकता है।

आईएमडी ने रविवार को एक बयान में कहा था, दक्षिण अरब सागर के ऊपर पश्चिमी हवाओं में वृद्धि के साथ स्थितियां अनुकूल हो रही हैं। साथ ही, पश्चिमी हवाओं की गहराई धीरे-धीरे बढ़ रही है और 4 जून को पश्चिमी हवाओं की गहराई औसत समुद्र तल से 2.1 किलोमीटर ऊपर तक पहुंच गईं।

 

 

पढ़ें :- महाराष्ट्र में भारी बारिश की वजह से स्थगित की गई विधानसभा की कार्यवाही, सदन नहीं पहुंच सके कई विधायक

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...