1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुरादाबाद:जिला कारागार में कैदी पर जानलेवा हमला,गंभीर हालत में कराया अस्पताल में भर्ती।

मुरादाबाद:जिला कारागार में कैदी पर जानलेवा हमला,गंभीर हालत में कराया अस्पताल में भर्ती।

मुरादाबाद जिला कारागार में एक कैदी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया।जिसके बाद कैदी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां पर कैदी की हालत गंभीर बनी हुई है।

By रूपक त्यागी 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के जिला कारागार में बंदी ने दूसरे बंदी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया,जिसमें कैदी संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसको इलाज के लिए तुरंत ही जिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा घायल बंदी का उपचार किया जा रहा है,घायल कैदी पर हत्या और लूट के मामले में जेल में बंद है,कैदी के घायल होने की सूचना से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया आनन-फानन में घायल कैदी संतोष को जिला अस्पताल भिजवाया गया है, इससे पहले भी घायल कैदी संतोष पर पूर्व में भी एक बार जानलेवा हमला हो चुका है, जेल अधिकारियों ने घायल कैदी संतोष को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।

पढ़ें :- Bahraich News : नहर में नहाते समय चार बच्चे डूबे, तीन के शव बरामद, इलाके में मचा हड़कंप

मुरादाबाद जनपद के जिला कारागार में बंद संतोष के ऊपर गर्दन पर वार करके दूसरे कैदी ने जानलेवा हमला कर दिया जिसमें संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया आनन-फानन में घायल कैदी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भिजवाया गया जहां डॉक्टर दुआ घायल का उपचार कराया जा रहा है, वही जब घायल कैदी संतोष से घटना के बारे में जानकारी करी गई तो संतोष द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया उसके ऊपर पूर्व में भी एक बार और जेल में हमला हुआ है जिसमें उसके मामूली चोटें आई थी लेकिन इस बार खाना खाने के चम्मच से जान से मारने की नियत से चम्मच से जानलेवा हमला करा गया है, जिसमें कैदी की गर्दन पर गहरे घाव आए हैं,उसे तुरंत ही जेल प्रशासन के अधिकारियों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है।

रिपोर्ट:-रूपक त्यागी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...