1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Morbi Bridge Collapse : बीजेपी सांसद मोहन कुंदरिया की बहन के परिवार के 12 सदस्यों की मौत

Morbi Bridge Collapse : बीजेपी सांसद मोहन कुंदरिया की बहन के परिवार के 12 सदस्यों की मौत

Morbi Bridge Collapse : मोरबी में माच्छू नदी पर एक सस्पेंशन पुल के गिरने से अब तक 141 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अभी मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। इस हादसे में भाजपा सांसद मोहन कुंदरिया की बहन के परिवार के 12 सदस्यों की मौत हो गई है। राजकोट के भाजपा सांसद मोहन कुंदरिया की बहन की पति के भाई की चार बेटियों, 3 दामादों और 5 बच्चों की मौत इस हादसे में हो गई है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Morbi Bridge Collapse : मोरबी में माच्छू नदी पर एक सस्पेंशन पुल के गिरने से अब तक 141 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अभी मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। इस हादसे में भाजपा सांसद मोहन कुंदरिया की बहन के परिवार के 12 सदस्यों की मौत हो गई है। राजकोट के भाजपा सांसद मोहन कुंदरिया (BJP MP Mohan Kundaria) की बहन की पति के भाई की चार बेटियों, 3 दामादों और 5 बच्चों की मौत इस हादसे में हो गई है।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

मोरबी में पुल टूटने के हादसे के बाद से भाजपा के सांसद मोहन कुंदरिया (BJP MP Mohan Kundaria)  लगातार मौके पर ही बने हुए हैं। वे बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। इस घटना से नाराज सांसद कुंदरिया ने कहा कि अपने परिवार के लोगों को इस घटना में खोने का उनको भारी दुख है। सरकार इस मामले की जांच करने के बाद घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। मोहन कुंदरिया (Mohan Kundaria) ने कहा कि इस दुर्घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) लगातार राहत और बचाव के काम पर नजर रखे हुए हैं। वे हर बात की जानकारी लगातार रात भर फोन से लेते रहे हैं।

पढ़ें :- जयराम रमेश बोले- 'दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा', कमजोर वर्ग को हम बनाना चाहते हैं सशक्त

इसके अलावा पुल टूटने से हुए हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। बचाव कार्य अभी भी जारी है। बचाव कार्य में सेना के जवान भी शामिल हो गए हैं। गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी (Minister of State for Home Harsh Sanghvi) भी मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों से बचाव कार्य की जानकारी ली है। मोरबी के पुल टूटने की घटना में मरने वालों में महिलाओं और बच्चों की संख्या ज्यादा है।

जबकि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि मृतकों और घायलों के परिवारों को जल्द सरकार की ओर से राहत मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस ब्रिज की मरम्मत करने के बाद इसे खोला गया और इसके बाद ही ब्रिज गिर गया। इसके पीछे क्या कारण है? इसकी जांच होनी चाहिए। साथ ही इतने ज्यादा लोगों के एक साथ ब्रिज पर होने की भी जांच होनी चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...