HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. MP Election 2023: मध्य प्रदेश भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र, किसानों, नवजवानों को लुभाने के साथ किए ये बड़े वादे

MP Election 2023: मध्य प्रदेश भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र, किसानों, नवजवानों को लुभाने के साथ किए ये बड़े वादे

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर ​सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। मध्य प्रदेश चुनाव के लिए भाजपा ने आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसमें कई बड़े दावे किए गए हैं। घोषणा पत्र जारी करते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि, समय के साथ साथ घोषणा पत्र की महत्ता धीरे धीरे घटती गई है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर ​सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। मध्य प्रदेश चुनाव के लिए भाजपा ने आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसमें कई बड़े दावे किए गए हैं। घोषणा पत्र जारी करते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि, समय के साथ साथ घोषणा पत्र की महत्ता धीरे धीरे घटती गई है। क्योंकि राजनीतिक दलों ने पहले लुभाने और फिर भुलाने का काम किया है। लेकिन भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है, जिसने इस डॉक्यूमेंट को अपने रोडमैप का जरिया बनाया है और इसे जमीन पर उतारने का काम भी किया है। ये हमारा ट्रैक रिकॉर्ड है।

पढ़ें :- जयराम रमेश बोले- 'दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा', कमजोर वर्ग को हम बनाना चाहते हैं सशक्त

इसके साथ ही कहा, प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में चाहे वो मध्य प्रदेश का विकास हो या अन्य किसी प्रदेश के विकास की बात हो, उसके मुल में हमेशा गरीब कल्याण की बात होती है। गरीबों के सशक्तिकरण के लिए हमारा मंत्र है-रिफार्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म।

घोषणा पत्र में जारी अहम बातें
. गेहूं 2700 और धान 3100 रुपए क्विंटल खरीदेगी बीजेपी
. तेंदूपत्ता 4000 प्रति मानक
. विंध्य एक्सप्रेस, मध्य भारत एक्सप्रेस
. रीवा और सिंगरौली में एयरपोर्ट
. ग्वालियर और जबलपुर में भी मेट्रो
. लाड़ली बहनों को पक्के मकान दिए जाएंगे।
. हर ST ब्लॉक में खुलेगा मेडिकल कॉलेज।
. गरीब परिवार के बच्चों के लिए 12वीं तक की शिक्षा फ्री।
. गरीब कल्याण अन्न योजना में चावल-गेहूं-दाल के साथ सरसों तेल, शक्कर देंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...