HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. MP में प्रियंका गांधी ने फूंका चुनावी बिगुल, कहा- पुरानी पेंशन लागू करेंगे, किसानों की कर्ज माफी हमारी गारंटी

MP में प्रियंका गांधी ने फूंका चुनावी बिगुल, कहा- पुरानी पेंशन लागू करेंगे, किसानों की कर्ज माफी हमारी गारंटी

Priyanka Gandhi blew election bugle in MP, said- will implement old pension, loan waiver of farmers is our guarantee

By संतोष सिंह 
Updated Date

 

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : महाराष्ट्र के लिए कांग्रेस पार्टी ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची,देखें कौन है शामिल?

जबलपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने सोमवार को जबलपुर की शहीद स्मारक मैदान से कांग्रेस के चुनाव अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर हम पुरानी पेंशन को लागू करेंगे, 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर दिया जाएगा।

महिलाओं को नारी सम्मान निधि देने की घोषणा
उन्होंने कहा कि महिलाओं को डेढ़ हजार रुपये प्रति महान नारी सम्मान निधि दी जाएगी। साथ ही किसानों की जो कर्ज माफी कमलनाथ सरकार के समय प्रारंभ हुई थी, उसे पूर्ण किया जाएगा यह मेरी गारंटी है। उन्होंने कहा कि हमने कर्नाटक और हिमाचल में भी जो गारंटी दी थी उन्हें पूरा किया है।

100 यूनिट बिजली माफ होगी और 200 यूनिट बिजली बिल हाफ होगी
प्रियंका गांधी ने कहा कि हम मध्य प्रदेश में पुरानी पेंशन लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में 100 यूनिट बिजली माफ होगी और 200 यूनिट बिजली बिल हाफ होगी।

प्रियंका गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना
प्रियंका गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के नेता सत्ता के लिए कुछ भी करते हैं। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में हमारे भी कुछ ऐसे नेता थे, जो सत्ता के लिए हमे छोड़कर चले गए और अपनी विचारधारा बदल लिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा के दिलों में आपके लिए कोई आस्था नहीं है। यहां आकर घोषणाएं करते हैं, उन्हें पूरा नहीं करते हैं। बड़ी-बड़ी बाते होती हैं, डबल इंजन और ट्रिपल इंजन की बाते होती हैं।

पढ़ें :- मोदी जी देश की संपत्ति अपने मित्रों को सौंप रहे हैं जिसके चलते रोजगार की सुरक्षा ख़त्म हो गई है: प्रियंका गांधी

उन्होंने कहा कि ये हिमाचल और कर्नाटक में भी यही कहते थे। जनता ने इन्हें दिखा दिया कि ये डबल इंजन की बाते बंद करो और काम करो नहीं तो निकाल देंगे।

प्रियंका ने नर्मदा तट पर की पूजा-अर्चना
इससे पहले उन्होंने नर्मदा तट पर पूजा-अर्चना की। वह सोमवार को डुमना एयरपोर्ट पहुंचीं, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस साल के अंत में राज्य में विधानसभा चुनाव होना है।

पिछले चुनाव में कांग्रेस ने किया था अच्छा प्रदर्शन
बता दें कि जबलपुर महाकौशल क्षेत्र के केंद्र में है, जहां आदिवासी मतदाताओं की अच्छी खासी संख्या है। 2018 के विधानसभा चुनावों में, कांग्रेस ने आठ-जिला संभाग में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 13 सीटों में से 11 पर जीत हासिल की थी, जबकि शेष दो सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी।

प्रियंका गांधी ने शिवराज सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने शिवराज सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां पर भ्रष्टाचार रिश्वत वाद चल रहा है और 225 से ज्यादा घोटाले हो चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा कोई क्षेत्र नहीं बचा, जहां घोटाला ना हुआ हो। उन्होंने कहा कि अब तो किसानों के मुआवजा वितरण तक में घोटाला हो गया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...