HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मुंबईः सिलेंडर गोदाम में विस्फोट के बाद लगी भीषण आग, चार की हालत गंभीर

मुंबईः सिलेंडर गोदाम में विस्फोट के बाद लगी भीषण आग, चार की हालत गंभीर

By शिव मौर्या 
Updated Date

मुंबई। मुंबई के अंधेरी इलाके में एक सिलेंडर गोदाम में भीषण आग लगी है। बताया जा रहा है कि सिलेंडर के गोदाम में विस्फोट होने के बाद ये घटना हुई है। इस हादसे में चार लोगों के बुरी तरह से झुलसने की खबर है। हालांकि, गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी है।

पढ़ें :- Jammu-Kashmir: बडगाम में दर्दनाक हादसा, BSF जवानों को ले जा रही बस खाई में गिरी, दो दर्जन जवान घायल

वहीं, विस्फोट के पीछे के कारणों का पता नहीं लग पाया है। इससे पहले वर्सोवा में मंगलवार को एक बिल्डिंग के चौथे माले पर आग लग गई थी। ये घटना दोपहर करीब पौने तीन बजे की थी। वहीं, सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। इस आग को लेवल-1 का दर्जा दिया गया था और यह घटना वर्सोवा के मछली बाजार के पास हुई थी।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...