1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. राहुल गांधी का BJP-RSS पर सीधा अटैक, बोले-परभणी में युवक दलित था और संविधान की रक्षा करने की वजह से हुई हत्या

राहुल गांधी का BJP-RSS पर सीधा अटैक, बोले-परभणी में युवक दलित था और संविधान की रक्षा करने की वजह से हुई हत्या

नेता विपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सोमवार को परभणी में सोमनाथ सूर्यवंशी जी को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि सोमनाथ सूर्यवंशी जी की परभणी हिंसा के दौरान पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। बताते चलें कि 10 दिसंबर की शाम को बाबा साहेब अंबेडकर जी की प्रतिमा के पास संविधान की रेप्लिका को क्षतिग्रस्त किए जाने के बाद हिंसा भड़क उठी थी।

By santosh singh 
Updated Date

महाराष्ट्र। नेता विपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सोमवार को परभणी में सोमनाथ सूर्यवंशी जी को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि सोमनाथ सूर्यवंशी जी की परभणी हिंसा के दौरान पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। बताते चलें कि 10 दिसंबर की शाम को बाबा साहेब अंबेडकर जी की प्रतिमा के पास संविधान की रेप्लिका को क्षतिग्रस्त किए जाने के बाद हिंसा भड़क उठी थी।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

हिंसा प्रभावित परभणी का दौरा करने के बाद लोकसभा के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि मैंने परिवार और मारे गए और पीटे गए लोगों से मुलाकात की है। उन्होंने मुझे पोस्टमार्टम रिपोर्ट, वीडियो, तस्वीरें दिखाईं। यह 100 फीसदी हिरासत में मौत है। उसकी हत्या की गई है और मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने पुलिस को संदेश देने के लिए विधानसभा में झूठ बोला। इस युवक की हत्या इसलिए की गई क्योंकि वह दलित था और संविधान की रक्षा कर रहा था।

उन्होंने कहा कि आरएसएस की विचारधारा संविधान को नष्ट करने की है। हम चाहते हैं कि इस मामले का तुरंत समाधान हो और जिन्होंने ऐसा किया है उन्हें सजा मिले। कोई राजनीति नहीं हो रही है। राहुल गांधी ने कहा कि विचारधारा जिम्मेदार है, क्योंकि मुख्यमंत्री ने यह बयान दिया है इसलिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं, जिन्होंने उनकी हत्या की है वे जिम्मेदार हैं और जल्द से जल्द कार्रवाई होनी चाहिए। हम चाहते हैं कि इस मामले की जांच हो और जिन लोगों ने ये किया है, उन्हें सजा मिले।

बीजेपी प्रमुख ने दौरे को बताया नौटकी

राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  के इस दौरे को लेकर प्रदेश भाजपा प्रमुख और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने  ‘‘नौटंकी’’ करार दिया। उन्होंने मीडिया से बातचीत कहा कि ऐसी नौटंकी करने के बजाय इस बात पर ध्यान दिया जाना चाहिए कि रचनात्मक तरीकों से समाज को कैसे लाभ पहुंचाया जा सकता है?

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...