1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. महाराष्ट्र मतदाता सूची में गड़बड़ी के खिलाफ एमवीए का ‘सत्यचा मोर्चा’, विपक्षी गठबंधन ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप

महाराष्ट्र मतदाता सूची में गड़बड़ी के खिलाफ एमवीए का ‘सत्यचा मोर्चा’, विपक्षी गठबंधन ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप

महाराष्ट्र की मतदाता सूची (Voter List) में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए  विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी (MVA) आज विरोध मार्च आयोजित कर रहा है। इस मार्च को 'सत्यचा मोर्चा' (Satyacha Morcha) नाम दिया गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

मुंबई। महाराष्ट्र की मतदाता सूची (Voter List) में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए  विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी (MVA) आज विरोध मार्च आयोजित कर रहा है। इस मार्च को ‘सत्यचा मोर्चा’ (Satyacha Morcha) नाम दिया गया है। महाविकास अघाड़ी की पार्टियों कांग्रेस, शिवसेना यूबीटी और एनसीपी (SP) के साथ ही महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (Maharashtra Navnirman Sena) भी इस मार्च में शामिल होगी।

पढ़ें :- यूपी SIR प्रक्रिया में 2.89 करोड़ वोटर्स के नाम कटे, फाइनल ड्राफ्ट 31 दिसंबर को होगा जारी

सत्यचा मोर्चा दक्षिण मुंबई के फैशन स्ट्रीट से शुरू होकर बीएमसी मुख्यालय (BMC Headquarters) पर खत्म होगा। इस मार्च में पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे, एनसीपी एसपी प्रमुख शरद पवार, मनसे प्रमुख राज ठाकरे और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोराट समेत अन्य नेता शामिल होंगे। मोर्चा के समापन पर एक रैली को भी संबोधित किया जाएगा, जिसमें नेता मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ आवाज उठाएंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...