1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Myanmar : म्यांमार अफीम उत्पादन के मामले में दुनिया का नंबर वन देश बन गया, इस देश को पीछे छोड़ दिया

Myanmar : म्यांमार अफीम उत्पादन के मामले में दुनिया का नंबर वन देश बन गया, इस देश को पीछे छोड़ दिया

भारत का पड़ोसी मुल्क म्यांमार अफीम उत्पादन के मामले में दुनिया का नंबर वन देश बन गया। अफीम उत्पादन में अभी तक पहले पायदान पर रहने वाले देश अफगानिस्तान को म्यांमार ने पीछे छोड़ दिया।

By अनूप कुमार 
Updated Date

 Myanmar : भारत का पड़ोसी मुल्क म्यांमार अफीम उत्पादन के मामले में दुनिया का नंबर वन देश बन गया। अफीम उत्पादन में अभी तक पहले पायदान पर रहने वाले देश अफगानिस्तान को म्यांमार ने पीछे छोड़ दिया। संयुक्त राष्ट्र की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, म्यांमार 2023 में अफगानिस्तान को पछाड़कर दुनिया का शीर्ष अफीम उत्पादक बन गया है। म्यांमार में सालाना 1080 मैट्रिक टन अफीम बोया जाता है।  वहीं दूसरी तरफ अफगानिस्तान में करीब 330 मेट्रिक टन अफीम के उत्पादन का अनुमान लगाया गया है, जो पिछले साल के मुकाबले 95 प्रतिशत कम है। पिछले साल अप्रैल में तालिबान ने पोस्ता की खेती पर बैन लगा दिया था।

पढ़ें :- स्क्रैप माफिया और गैंगस्टर रवि काना और काजल लाए गए भारत , थाईलैंड से हुए थे गिरफ्तार

म्यांमार, लाओस और थाईलैंड के बीच का जो सीमावर्ती इलाका है उसे गोल्डन ट्रायंगल के नाम से जाना जाता है। लंबे समय से यह इलाका ड्रग्स (विशेष रूप से मेथम्फेटामाइन और अफीम) के अवैध उत्पादन और तस्करी का अड्डा रहा है।

यूएनओडीसी के अनुसार, म्यांमार की अफीम आधारित अर्थव्यवस्था का अनुमानित मूल्य बढ़कर एक अरब डॉलर से 2.4 अरब डॉलर के बीच पहुंच गया है, जो 2022 में देश की जीडीपी के 1.7 से 4.1 प्रतिशत के बराबर था।

खबरों के अनुसर, 2022 में तालिबान द्वारा नशीली दवाओं पर प्रतिबंध के बाद अफगानिस्तान में अफीम की खेती में 95 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है, जिससे वैश्विक आपूर्ति म्यांमार में स्थानांतरित हो गई है, जहां 2021 के तख्तापलट के कारण राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक अस्थिरता के कारण कई लोगों ने अफीम की खेती की ओर रुख किया, ड्रग्स पर संयुक्त राष्ट्र कार्यालय और अपराध (यूएनओडीसी) ने मंगलवार को कहा।

पढ़ें :- US presidential election : 'अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में दखल दे रहा है चीन' ,  US ने किया ये दावा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...