HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष बने नाना पटोले, ये है राजनीतिक इतिहास

महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष बने नाना पटोले, ये है राजनीतिक इतिहास

By शिव मौर्या 
Updated Date

मुंबई। महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के तौर पर नाना पटोले को नियुक्त किया गया है। गुरुवार को उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने अपना इस्तीफा उपसभापति नरहरि जिरवाल को सौंप दिया था। बता दें कि, पटोल भाजपा से सांसद थे लेकिन 2017 में उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

पढ़ें :- Jammu-Kashmir: बडगाम में दर्दनाक हादसा, BSF जवानों को ले जा रही बस खाई में गिरी, दो दर्जन जवान घायल

इसके बाद वह 11 जनवरी 2018 को कांग्रेस में शामिल हो गए थे। बागी नेता के तौर पर अपनी छवि बनाने वाले पटोले कई पार्टियों में अपनी राजनीति को चमका चुके हैं।

बता दें कि, 2014 का लोकसभा चुनाव नाना पटोले ने भाजपा के टिकट पर लड़ा था और एनसीपी के प्रफुल्ल पटेल को हराया था। हालांकि, वह लगातार पीएम मोदी के खिलाफ बयान देते थे, जिसके कारण पार्टी से वह अलग थलग हो गए थे। जिसके बाद इन्होंने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था।

 

पढ़ें :- श्री राधाकृष्ण जी महाराज मंदिर की जमीन को फर्जी दस्तावेजों के जरिए शोभिक गोयल ने खरीदा, ​CM से लेकर DM तक हुई शिकायत
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...