HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Ayodhya Archery Competition: अयोध्या में राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन 25 नवंबर से

Ayodhya Archery Competition: अयोध्या में राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन 25 नवंबर से

अयोध्या: श्रीराम लला के जन्मस्थान अयोध्या में 25 नवम्बर से 29 नवम्बर 2023 तक राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इससे तीरंदाजी के विधा को और प्रतियोगिता को नई पीढ़ी को जानने का मौका मिलेगा। कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी के लिए 23 नवंबर को प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के महासचिव अजय गुप्ता का प्रतियोगिता को विस्तृत जानकारी दी। 

By Abhimanyu 
Updated Date

अयोध्या: श्रीराम लला के जन्मस्थान अयोध्या में 25 नवम्बर से 29 नवम्बर 2023 तक राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इससे तीरंदाजी के विधा को और प्रतियोगिता को नई पीढ़ी को जानने का मौका मिलेगा। कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी के लिए 23 नवंबर को प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के महासचिव अजय गुप्ता का प्रतियोगिता को विस्तृत जानकारी दी।

पढ़ें :- Ayodhya Ramlala Surya Tikal : आज रामनवमी पर भगवान रामलला का होगा सूर्य तिलक, यहां पर देख अलौकिक दृश्य

प्रेसवार्ता में अजय गुप्ता ने कहा कि तीरंदाजी केवल एक खेल नहीं बल्कि एक विद्या है और इस राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन अयोध्या में करने का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2024 में प्रधानमंत्री द्वारा श्रीराम लला मंदिर का उद्घाटन करना तथा देश के धनुर्धर को राम नगरी अयोध्या से जोड़ना हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन केन्द्रीय जनजातीय मंत्री भारत सरकार अर्जुन मुंडा जी करेंगे तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उ0प्र0 सरकार गिरीश चन्द्र यादव, सांसद अयोध्या लल्लू सिंह, विधायक अयोध्या वेद प्रकाश गुप्ता, मेयर अयोध्या महंत गिरीशपति त्रिपाठी, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश तीरंदाज संघ अवनीश कुमार अवस्थी, सचिव खेल एवं युवा कल्याण उत्तर प्रदेश सरकार सुहास एल वाई, मण्डलायुक्त गौरव दयाल, पुलिस महानिरीक्षक प्रवीन कुमार, जिलाधिकारी अयोध्या नितीश कुमार, नगर आयुक्त विशाल सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या राजकरण नैय्यर आदि मौजूद रहेंगे।

उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के महासचिव ने बताया कि एन0टी0पी0सी0 राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में टोटल 42 टीमें के अन्तर्गत 766 खिलाडी प्रतिभाग करेंगे, जिसमें 428 पुरूष व 338 महिला खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहें है, जिसके लिए 145 कोच/मैनेजर, 42 टेक्निीकल आफिसर्स व 65 वाॅलन्टियर मौजूद रहेगे। उन्होंने बताया कि सभी खिलाड़ी कल 24 नवम्बर 2023 को अयोध्या आ जायेंगे और प्रतियोगिता का शुभारम्भ यज्ञ द्वारा प्रातः 09 बजे से होगा तथा 10 बजे से क्रीडा आरम्भ हो जायेगी। उन्होंने कहा कि धनुष और बाण का नाम आते ही सबसे पहले मन मस्तिष्क में जो तस्वीर उभरती है, वह भगवान श्रीराम की है। भगवान श्रीराम को सर्वश्रेष्ठ धनुर्धर माना जाता है। भगवान राम को आराध्य मानने वाले राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त तीरंदाज अयोध्या में आयोजित राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में 25 से 29 नवंबर 2023 तक हिस्सा लेंगे और अपनी निशानेबाजी का उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।

राजकीय इंटर कॉलेज, पुलिस लाइन अयोध्या में होने वाली इस प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों और केन्द्र शासित राज्यों समेत कई तीरंदाजी के लिए समर्पित संगठन और संस्थान शमिल होंगे। प्रतियोगिता में रिकर्व, कंपाउंड और इंडियन राउंड के बाद विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। धनुर्विद्या के आयोजन से आध्यात्म और संस्कृति के वैभव के शिखर पर राम की नगरी अयोध्या को पुर्स्थापित करने की दिशा में यह एक बड़ा कदम होगा।

प्रतियोगिता में ज्योति सुरेखा, तरुणदीप राय, जयंत तालुदार, डोला बनर्जी, बोम्बायला देवी, राहुल बनर्जी, मंगल सिंह, अभिषेक वर्मा, अतानु, दीपिका, रजत चैहान, धीरज, ओजस, अदिती, तुषार, राकेश, शीतल, प्रवीण जाधव जैसे प्रसिद्ध खिलाड़ी शामिल होंगे। इस दौरान उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के ज्वाइंट सेक्रेटरी एवं मथुरा तीरंदाजी संघ के प्रमुख योगेंद्र राणा और ओलंपियन सत्यदेव और ओलंपियन, यूपी टीम के कोच विकास शास्त्री, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विश्वास आदि मौजूद रहे। इस प्रेस वार्ता में पुलिस, परिवहन, नगर निगम, शिक्षा विभाग के अधिकारी/सहायक गण भी उपस्थित थे।

पढ़ें :- मुख्यमंत्री ने रामलला के दरबार में नवाया शीश, हनुमानगढ़ी में टेका मत्था

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...