1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Nautanwa:प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती,चार घंटे तक मचा रहा हड़कंप

Nautanwa:प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती,चार घंटे तक मचा रहा हड़कंप

प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, चार घंटे तक मचा रहा हड़कंप

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: प्रेम प्रसंग में शादी की जिद ने ऐसा मोड़ लिया कि देखते ही देखते पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रेमी से शादी कराने की मांग को लेकर एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती को टावर की ऊंचाई पर देख ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।

पढ़ें :- Video-आज़म खान को लेकर गाजियाबाद एमपी-एमएलए कोर्ट पहुंची ED, मीडिया के सवाल करने पर बोले- क्या है बोलने के लिए?

मामला नौतनवा थाना क्षेत्र के लोहसी गांव के बरवा भोज का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, युवती अपने प्रेमी से शादी करने की मांग पर अड़ी हुई है। इसी मांग को लेकर उसने मोबाइल टावर पर चढ़कर नीचे उतरने से इनकार कर दिया।

बताया जा रहा है कि युवती करीब चार घंटे तक टावर पर डटी रही। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिसकर्मी लगातार युवती से बातचीत कर उसे सुरक्षित नीचे उतरने के लिए मनाने में जुटे रहे। वहीं, तमाशबीनों की भीड़ भी मौके पर जमा रही।

पढ़ें :- Video- लखनऊ के सआदतगंज में फिर खूनी के खेल, ट्रिपल मर्डर के बाद दोस्त ने युवक की चाकू से गोदकर की हत्या
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...