HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नौतनवा:भाजपा नेता ने छठ माता की बेदियो को साफ-सफाई कर किया रंगाई-वीडियो

नौतनवा:भाजपा नेता ने छठ माता की बेदियो को साफ-सफाई कर किया रंगाई-वीडियो

सूर्य उपासना के महान पर्व छठ माता की पूजा कार्यक्रम के मद्देनजर आज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व चेयरमैन पद के भावी प्रत्याशी जितेंद्र जायसवाल ने कस्बे के राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय में स्थित छठ घाट पर पहुंचकर छठ माता की बेदियो को साफ सुथरा कर उनका रंग रोगन किया।

By विजय चौरसिया 
Updated Date

नौतनवा महराजगंज:सूर्य उपासना के महान पर्व छठ माता की पूजा कार्यक्रम के मद्देनजर आज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व चेयरमैन पद के भावी प्रत्याशी जितेंद्र जायसवाल ने कस्बे के राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय में स्थित छठ घाट पर पहुंचकर छठ माता की बेदियो को साफ सुथरा कर उनका रंग रोगन किया।

पढ़ें :- हेरिटेज ज़ोन से लखनऊ की सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा नया आयाम : मण्डलायुक्त डॉ. रोशन जैकब

बुधवार की सुबह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जितेंद्र जायसवाल नौतनवा के डॉक्टर राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय के पास स्थित छठ घाट पर पहुंचकर उन्होंने सर्वप्रथम छठ माता की बेदियों को साफ सुथरा किया और आम जन द्वारा बनाए गए दर्जन भर बेदी का रंग रोगन किया।
इस मौके पर सुनील गुप्ता, किशन गुप्ता, अजय जायसवाल, रामबृक्ष यादव,मदन जायसवाल ,चन्नु सिंह सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

पढ़ें :- 'सांसद खेल महाकुंभ-2025' तैयारियों की मण्डलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की समीक्षा, दिया ये निर्देश
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...