1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नौतनवां विधायक ने किया भूमि पूजन, 58 करोड़ से बदलेगा सीमा क्षेत्र का सड़क नेटवर्क

नौतनवां विधायक ने किया भूमि पूजन, 58 करोड़ से बदलेगा सीमा क्षेत्र का सड़क नेटवर्क

21.5 किमी सड़क चौड़ीकरण व पुल निर्माण का शुभारंभ: नौतनवां विधायक ने किया भूमि पूजन, 58 करोड़ से बदलेगा सीमा क्षेत्र का सड़क नेटवर्क

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवां ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमुहानी चौराहे पर सड़क चौड़ीकरण कार्य की शुरुआत को लेकर भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी एवं ब्लाक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक भूमि पूजन कर परियोजनाओं का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा महामंत्री प्रदीप सिंह ने किया।

पढ़ें :- यूपी में सनसनीखेज वारदात, बहराइच जिले में परिवारिक विवाद में बेटे ने चार को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतारा मौत के घाट उतारा

इस भूमि पूजन के तहत भगवानपुर टोला मदरी से लक्ष्मीपुर ब्लाक के रामनगर मोड़ तक पीडब्ल्यूडी सड़क चौड़ीकरण व मरम्मत कार्य तथा कोहरगड्डी–भरटोलिया पक्की सड़क एवं भरगाही नाला पर पुल निर्माण कार्य शामिल हैं।

पीडब्ल्यूडी के अनुसार 21.5 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण और मरम्मत पर लगभग 54.94 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह सड़क मदरी, भगवानपुर, बड़हरा, सोहनी, महदेइया, डगरपुरवा, बोदनी, बैकुंठपुर, जमुहानी, हरलालगढ़, शीशमहल, परसहवा, चकदह, शाहपुर होते हुए रामनगर सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ती है।

इसके अलावा कोहरगड्डी से भरटोलिया तक 2.1 किमी सड़क निर्माण पर 2.03 करोड़ तथा रमगढ़हवा के भरगाही टोला नाला पर पुल निर्माण पर 1.59 करोड़ रुपये की लागत निर्धारित की गई है।

कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ठ नेता प्रदीप कुमार पांडेय, नौतनवां चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी, पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता एडीसन सिंह, सहायक अभियंता नवनीत सिंह, अवर अभियंता राहुल प्रसाद जिज्ञासु, इम्तियाज अहमद, अफरोज अहमद, एसके वर्मा, प्रधान प्रतिनिधि बैजनाथ यादव, बच्चू सिंह, राजू उर्फ लल्लू पासवान, विरेंद्र राजभर, अशोक यादव, कांग्रेस यादव, रामफल साहनी, गणेश मद्धेशिया, राकेश पटेल, उमेश यादव, अनारूल्लाह, राजेश्वर सिंह, दुर्विजय सिंह, संजय यादव, रणजीत यादव सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

पढ़ें :- होली के रंगों में घुली संवेदनाओं की खुशबू, ईश वेलफेयर फाउंडेशन ने मानसिक मंदित महिलाओं, बच्चियों संग मनाई फूलों की होली

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...