1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नौतनवा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, कार से 648 बोतल शराब बरामद

नौतनवा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, कार से 648 बोतल शराब बरामद

नौतनवा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, कार से 648 बोतल शराब बरामद

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना नौतनवा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम रविवार को मुखबिर की सूचना पर बैरियाहवा पुल के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध क्रेटा कार संख्या UP23AW6249 को रोककर तलाशी ली गई। कार में रखे नीले रंग के नौ अदद बैग से ओल्ड मंक रम की कुल 648 बोतलें बरामद हुईं।

पढ़ें :- सपा नेता आजम खान को गाजियाबाद की पीएमएलए कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, भेजे जाएंगे डासना जेल

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरिओम प्रजापति (27) निवासी रेवाड़ी, हरियाणा, मनीष कुमार (24) निवासी सागरपुर, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली और विजय भुजेल (34) निवासी कास्की, नेपाल के रूप में हुई है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को रविवार शाम करीब 5:30 बजे बैरियाहवा पुल के पास से गिरफ्तार किया। इस मामले में थाना नौतनवा पर मु0अ0सं0 215/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस संयुक्त कार्रवाई में नौतनवा पुलिस के उपनिरीक्षक रोहित यादव, प्रशांत दुबे, हेड कांस्टेबल हिमांशु सिंह, कांस्टेबल अनिल खरवार सहित एसएसबी की 66वीं वाहिनी के निरीक्षक जितेंद्र कुमार ठाकुर और जवान अमित कुमार शर्मा व लोकेश कुमार शामिल रहे।

सीमा क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस और एसएसबी की इस कार्रवाई को अहम सफलता माना जा रहा है।

पढ़ें :- Padma Shri Dr. Bhola Nath Memorial Quiz : पद्मश्री डॉ भोला नाथ मेमोरियल क्विज की प्रथम विजेता रहीं डॉ मिशा जैन, तृतीय पुरस्कार डॉ अंजलि गुप्ता

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...