HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Nautapa 2023: नौतपा बदलेगा मौसम का मिजाज, पृथ्वी का ये होता है हाल

Nautapa 2023: नौतपा बदलेगा मौसम का मिजाज, पृथ्वी का ये होता है हाल

 ग्रहों के साथ मौसम के तेवर भी बदलते रहते है। ज्येष्ठ माह में सूर्य चंद्रमा के नक्षत्र रोहिणी में प्रवेश करने जा रहे हैं। अब ऐसे में 9 दिन का नौतपा भी शुरू हो जा रहा है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Nautapa 2023 :  ग्रहों के साथ मौसम के तेवर भी बदलते रहते है। ज्येष्ठ माह में सूर्य चंद्रमा के नक्षत्र रोहिणी में प्रवेश करने जा रहे हैं। अब ऐसे में 9 दिन का नौतपा भी शुरू हो जा रहा है। जिसे बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। जब नौतपा लगता है तब सूर्य के ताप को सह पाना कठिन हो जाता है। सूर्य देव के प्रचण्ड तेज से पशु, पछी, वनस्पतियां और मानव सब विकल हो जाते है। गर्मी से राहत पाने के लिए शीतल छांव की तलाश करने लगते है। ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष में सूर्य भगवान का तेज अपने चरम पर रहता है। आइये जानते है कब से लग रहा है नौतपा।

पढ़ें :- Akshaya Tritiya 2024 : अक्षय तृतीया पर बन रहा गजकेसरी राजयोग , स्नान दान करने से  मां लक्ष्मी  की कृपा प्राप्त होगी

इस बार दिनांक 25 मई दिन गुरुवार को रोहिणी नक्षत्र में सूर्यदेव प्रवेश करेंगे और दिनांक 08 जून तक इसी राशि में रहेंगे। वहीं रोहिणी नक्षत्र में इनकी कुल अवधि 15 दिन की है। धार्मिक शास्त्र के अनुसार, चंद्र रोहिणी नक्षत्र के स्वामी हैं और ये शीतलता के कारण माने जाते हैं। ऐसे में रोहिणी नक्षत्र में सूर्य के प्रवेश से इसका वातावरण पर खास प्रभाव पड़ता है। इसलिए इस बार पृथ्वी पर तापमान भी ज्यादा रहेगा। नौतपा का वर्णन श्रीमद्भागवत गीता में भी किया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...