HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Navratri Ashtami: अपने सुहाग की रक्षा और लंबी आयु के लिए कन्याओं को जरुर दें छोटी-छोटी चूड़ियां और बिंदी

Navratri Ashtami: अपने सुहाग की रक्षा और लंबी आयु के लिए कन्याओं को जरुर दें छोटी-छोटी चूड़ियां और बिंदी

कन्या पूजन में मां दुर्गा के नौ रुपों को हलवा चना, हलवा पूड़ी, खीर पूड़ी, कुछ लोग पूड़ी, सब्जी खीर और तो कुछ लोग दही जलेबी का भोग लगाते है और कन्याओं को भी इसी भोजन का भोग लगाते है।  इसके बाद पूजा और भोजन के बाद कन्याओं को गिफ्ट के तौर पर कुछ न कुछ दिया जाता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Kanya Puja Special in Navratri: आज शारदीय नवरात्रि का आठवां दिन है। कई लोग अष्टमी के दिन व्रत और कन्या पूजन करते है। वैसे तो कन्या पूजन में बच्चों की फेवरेट चीजें खिलौने, कपड़े, या उनके इस्तेमाल की चीजें दी जाती हैं। इस साल अपने सुहाग की रक्षा और लंबी आयु के लिए कन्याओं के पहनने लायक छोटी छोटी लाल रंग की चूड़ियां और बिंदी को भी शामिल कर ले तो ये बहुत शुभ होता है।

पढ़ें :- Aloo lachha Namkeen: नवरात्रि में नौ दिनों का रखा है व्रत तो चाय के साथ खाने के लिए बनाएं फलाहरी आलू लच्छा नमकीन

15 अक्टूबर से नवरात्र शुरु हो चुके है। नवरात्रि में कुछ लोग पूरे नौ दिन तक मां दुर्गा के नौ रुपों की पूजा अर्चना और व्रत आदि करते है। कई लोग नवरात्रि का सिर्फ पहला और आखिरी दिन ही व्रत रखते है।

कन्या पूजन में मां दुर्गा के नौ रुपों को हलवा चना, हलवा पूड़ी, खीर पूड़ी, कुछ लोग पूड़ी, सब्जी खीर और तो कुछ लोग दही जलेबी का भोग लगाते है और कन्याओं को भी इसी भोजन का भोग लगाते है।  इसके बाद पूजा और भोजन के बाद कन्याओं को गिफ्ट के तौर पर कुछ न कुछ दिया जाता है। कई लोग पैसे आदि देते है।

इसके बाद कन्याओं के पैर छूकर आर्शीवाद लिया जाता है। ऐसी मान्यता है कि मा दुर्गा इन छोटी कन्याओं के रुप में आर्शीवाद देने घर आती है। इसलिए नवरात्री में कन्याओं की विशेष पूजा की जाती है। अगर इस बार आप कन्याओं को गिफ्ट में क्या दें ये सोच रहे हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे गिफ्ट के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे देना शुभ होता है और कन्याएं पा कर खुश भी हो जाएंगी।

लाल कपड़े चुनरी और बिंदी सबसे अच्छा गिफ्ट कन्याओं को दिये जाने का खास महत्व है। जिसमें से लाल रंग के वस्त्र या चुनरी वृद्धि का प्रतीक माना जाता है। लाल रंग के कपड़े या चुनरी देने से व्यक्ति का मंगल भी मजबूत होता है। लाल रंग के कपड़े में आप चुनरी या फिर कोई बच्चों की ड्रेस भी गिफ्ट कर सकती है। साथ में अगर छोटी छोटी कन्याओं के लगा सकने वाली बिंदी भी दे सकती है।

पढ़ें :- Offer gud Kheer to Maa Kalaratri: गुड़ की खीर का भोग लगाकर करें मां कालरात्रि को प्रसन्न, पाये इच्छित फल

नवरात्रि के दौरान कन्या पूजन करते सम कन्या को प्रसाद में मौसमी फल जरुर दें। ऐसा माना जाता है कि नवरात्रि मे कन्याओं को फल देने से आपको आपके अच्छे कर्मों का फल कई गुना वापस होकर मिलता है। फलों में आप केला और नारियल दे सकते है। इन दोनों को फलों का दान करने से आपके घर की सुख समृद्धि में वृद्धि होती है।

इसके अलावा आप कन्याओं को पेन, पेंसिल, कलर या अन्य स्टेशनरी किट गिफ्ट में दे सकते है। ये सब इनके काम आता है।
कन्याओं को डैडी, गुड़िया या फिर कोई और खिलौना दे सकती है। कन्याएं खिलौने पाकर खुश हो जाएंगी।
कन्याओं को लाल, पीली या अन्य रंग बिरंगी बालों में लगाने वाली चिमटी, हेयर बैंड, हेयर क्लिप या ब्रेसलेट, बैंड बीट्स गिफ्ट में दे सकती है।

लंच बॉक्स, रुमाल या अन्य

कन्याओं को आप लंच बॉक्स, पानी की बॉटल, पेंसिल बॉक्स या फिर अन्य कोई ऐसी चीज भी दे सकती है जिनका इस्तेमाल कन्याएं कर सकें।

पढ़ें :- Chaitra Navratri 2025: मां दुर्गा के सातवें स्वरुप मां कालरात्रि को लगाएं गुड़ और नारियल के लड्डू का भोग, ये है इसकी रेसिपी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...