1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Neem Benefits : नीम को कहा जाता है आयुर्वेद का राजा, कई समस्याओं के लिए अचूक है

Neem Benefits : नीम को कहा जाता है आयुर्वेद का राजा, कई समस्याओं के लिए अचूक है

घर के आस पास पेड़ पौधों का होना मानव जीवन शैली का हिस्सा है। मानव अपने आस पास ऐसे पेड़ पौधों को संरक्षित करता है है जो उसे स्वच्छ हवा और आवश्यकता पड़ने पर औषधि का काम करें। नीम का पेड़ उन्हीं पेड़ों में से एक है जो मानव जीवन के लिए जीवन रेखा का काम करती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Neem Benefits : घर के आस पास पेड़ पौधों का होना मानव जीवन शैली का हिस्सा है। मानव अपने आस पास ऐसे पेड़ पौधों को संरक्षित करता है है जो उसे स्वच्छ हवा और आवश्यकता पड़ने पर औषधि का काम करें। नीम का पेड़ उन्हीं पेड़ों में से एक है जो मानव जीवन के लिए जीवन रेखा का काम करती है।

पढ़ें :- पाकिस्तानी युवती के अंदर धड़क रहा है भारतीय दिल, चेन्नई में सफल हार्ट ट्रांसप्लांट

नीम के प्राकृतिक गुण जीवन की कई समस्याओं के लिए अचूक है। नीम के बीज के अर्क में अज़ादिराच्टिन होता है। यह एक सक्रिय यौगिक है जो परजीवियों से लड़ सकता है और बालों और त्वचा को प्रभावित करते हैं, जैसे कि जूँ। स्वाद में कड़वी लेकिन इलाज के लिए असरदार नीम का प्रयोग भारत में सदियों से होता आ रहा है।

आयुर्वेद में नीम को राजा कहा गया है।  त्वचा, बालों,गंध,मुंह की सफाई और फोड़े, फुंसी और घाव में नीम की पत्तियों का उपयोग किया जाता है।  गांव में नीम को दवाखाना कहा जाता है, जो कई बीमारियों से निजात दिलाने में कारगर सिद्ध होता है।

पथरी की समस्या 
नीम की पत्ती पथरी की समस्या से निजात दिलाने में बेहद मददगार साबित होता है। यदि आप गुर्दे में पथरी की समस्या से ग्रस्त हैं तो नीम की पत्ती का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आप नीम की पत्ती को सुखा लें फिर इसे भूनकर इसकी राख बना लें। अब प्रतिदिन इसकी दो से तीन ग्राम मात्रा गुनगुने पानी के साथ पिएं। इससे आपकी पथरी गलने लगती है और यह इसे बाहर निकालने में मदद करता है।

पढ़ें :- Summer Tips : गर्मियों में सेहत का खयाल ऐसे रखें अपनी, आहार में शामिल करें ये चीजें
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...