HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. लुम्बिनी के मुख्यमंत्री के सामने उठा नेपाल कस्टम का मुद्दा

लुम्बिनी के मुख्यमंत्री के सामने उठा नेपाल कस्टम का मुद्दा

लुम्बिनी के मुख्यमंत्री के सामने उठा नेपाल कस्टम का मुद्दा

By ब्यूरो महराजगंज 
Updated Date

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज ::लुम्बिनी प्रदेश के मुख्यमंत्री डिल्ली बहादुर चौधरी से भैरहवा मे जनता से बातचीत कार्यक्रम में पर्यटन, व्यापार के साथ-साथ भारत से लाए जा रहे सौ रूपए के सामान पर भी कस्टम ड्यूटी वसूलने का मु्द्दा उठा। लोगों ने कहा कि भंसार कार्यालय का यही रवैया रहा तो वह दिन दूर नहीं कि नेपाल की जनता को बहुत परेशानी का सामना करना होगा।

पढ़ें :- Health And Fitness : फिट रहने के लिए अपनाएं अच्छी आदतें , थकान महसूस नहीं होगी

जनता के सवालों का जबाब देते हुए मुख्यमंत्री डिल्ली बहादुर चौधरी ने कहा कि पर्यटन और भंसार दोनों केंद्र सरकार के अधीन है। जनता ने इन दोनों विभागों के बारे में जो सवाल उठाए हैं वह वाजिब है। भैरहवा भंसार कार्यालय द्वारा भारत से सौ रुपए के सामान नेपाल लाने पर कस्टम ड्यूटी लगाना आम जनता के साथ अन्याय है। सभा का संचालन दीप नरायन भट्टराई ने किया। छलफल कार्यक्रम में लुंबिनी प्रदेश नेकपा एमाले के तुलसी प्रसाद चौधरी,राजनीतिक विश्लेषक विज सागर श्रेष्ठ,चेंबर ऑफ कॉमर्स भैरहवा के अध्यक्ष दर्पण श्रेष्ठ,सचिव सचिन रोक्का,कृष्ण प्रसाद घीमिरे, उद्योग वाणिज्य संघ के विष्णु शर्मा,सिद्धार्थ संज्जाल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल ज्ञवाली,सचिव संजय बजिमय,मधू पंथी, भैरहवा भंसार कार्यालय इंटरमोडल के प्रभारी रवि पारीख, नेपाल-भारत मैत्री संघ रूपंदेही के जिलाध्यक्ष श्री चन्द गुप्त, सुमन न्योपाने, नेपाल-भारत मैत्री संघ बेलहिया उप शाखा के अध्यक्ष पशुपति कांदू, दिलीप हरिजन,सुनील यादव सचिव, सक्षम सहारा बहुउद्देशीय महिला समूह की अध्यक्ष शांता कंडेल, सनातन हिन्दू धर्म की पूनम जायसवाल, लुंबिनी से एकराम खान, नेपाल-भारत मैत्री संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरारी लाल अग्रवाल,होटल व्यवसाई संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष सीपी श्रेष्ठ समेत बड़ी संख्या में व्यापारी, होटल व्यवसाई,पर्यटन व्यवसाई प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...