1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नेपाल-भारत मैत्री संघ बेलहिया शाखा ने मनाया शुभकामना कार्यक्रम, सीमा व व्यापारिक मुद्दों पर हुई चर्चा

नेपाल-भारत मैत्री संघ बेलहिया शाखा ने मनाया शुभकामना कार्यक्रम, सीमा व व्यापारिक मुद्दों पर हुई चर्चा

नेपाल-भारत मैत्री संघ बेलहिया शाखा ने मनाया शुभकामना कार्यक्रम, सीमा व व्यापारिक मुद्दों पर हुई चर्चा

By विजय चौरसिया 
Updated Date

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज  :: नेपाल-भारत मैत्री संघ की बेलहिया शाखा के तत्वावधान में एक शुभकामना कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नेपाल और भारत दोनों देशों के मैत्री संघ के सदस्य एवं व्यापारी नेता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

पढ़ें :- “सेवा भारती ने स्कूली बच्चों में जगाई जागरूकता—बाल विवाह रोकने का दिया सशक्त संदेश”

कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को आगामी दीपावली और छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भारत-नेपाल सीमा पर उत्पन्न हो रही विभिन्न समस्याओं और व्यापारिक चुनौतियों पर भी गंभीर चर्चा की गई। वक्ताओं ने सीमावर्ती क्षेत्रों में आने वाली परेशानियों को दूर करने और दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर नेपाल-भारत मैत्री संघ रूपंदेही जिला अध्यक्ष श्री चंद गुप्ता, बेलहिया शाखा अध्यक्ष पशुपति कांदू, राजू गुप्ता, गंगाराम पराजूली, पशुपति वर्मा, सुनील यादव, दिलीप कुमार हरिजन, मनोज मद्धेशिया, आमिर खान, रमेश कांदू, डोलराज पांडे, अनिल कुमार ज्ञवाली, विनोद गुप्ता, व्यापारी नेता बब्लू सिंह (सोनौली), रामानंद रौनियार, राजेश जायसवाल, विजय चौरसिया, राजकुमार नायक, राजू पटवा और सागर विश्वकर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट

पढ़ें :- अयोध्या में बिना मुआवजा किसानों की भूमि अधिग्रहण की शिकायत नितिन गडकरी तक पहुंची, मंत्री ने सपा सांसद अवधेश प्रसाद को दिया जांच का आश्वासन

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...