1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. List of Khalistani Militants: एनआईए ने जारी 19 खालिस्तानी उग्रवादियों की नई लिस्ट, अब सबकी संपत्ति होगी जब्त

List of Khalistani Militants: एनआईए ने जारी 19 खालिस्तानी उग्रवादियों की नई लिस्ट, अब सबकी संपत्ति होगी जब्त

List of Khalistani Militants: भारत-कनाडा विवाद के बीच खालिस्तानी उग्रवादियों के खिलाफ एनआईए की कार्रवाई जारी है। शनिवार को एसएफ़जे प्रमुख और खालिस्तानी उग्रवादी गुरुपतवंत सिंह पन्नू की पंजाब के अमृतसर और चंडीगढ़ में स्थित संपत्तियों को जब्त कर लिया गया। इसी कड़ी में एनआईए की ओर से 19 खालिस्तानी उग्रवादियों की नई लिस्ट जारी की गयी है। यह सभी विदेश में भारत विरोधी प्रोपेगेंडा चलते हैं। अब इन सभी भगौड़े उग्रवादियों की संपत्ति जब्त की जाएगी। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- CBI, ED और NIA का BJP कितना भी कर ले इस्तेमाल, लेकिन सत्ता में नहीं होगी वापसी : ममता बनर्जी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनआईए की ओर से जारी गयी लिस्ट में सभी नाम भारत में मोस्ट वांटेड ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा, दुबई, पाकिस्तान जैसे देशों में छिपे बैठे हैं। इन सभी भगोड़े खालिस्तानी उग्रवादियों की भारत स्थित संपत्तियां यूएपीए के सेक्शन 33(5) के तहत जब्त की जाएंगी। ये सभी भगौड़े विदेशों में बैठकर खालिस्तान मूवमेंट में सक्रिय हैं और भारत के खिलाफ साज़िशों में शामिल रहे हैं। एनआईए की ताजा लिस्ट में 19 खालिस्तानी उग्रवादियों के नाम शामिल हैं।

इन खालिस्तानी उग्रवादियों की संपत्ति होगी जब्त

1. ब्रिटेन में रह रहा परमजीत सिंह पम्मा
2.पाकिस्तान में छिपा बैठा वाधवा सिंह बब्बर
3.ब्रिटेन में शरण लेकर रह रहा कुलवंत सिंह मुठड़ा
4.अमेरिका में रह रहा जेएस धालीवाल
5.ब्रिटेन में रह रहा सुखपाल सिंह
6.अमेरिका में छिपा बैठा हरप्रीत सिंह उर्फ राना सिंह
7.ब्रिटेन में शरण लेकर रह रहा सरबजीत सिंह बेनूर
8. ब्रिटेन में छिपा बैठा कुलवंत सिंह उर्फ कांता
9.अमेरिका में शरण लेकर रह रहा हारजप सिंह उर्फ जप्पी सिंह
10.पाकिस्तान की गोद में जाकर बैठा रणजीत सिंह नीता
11. कनाडा में रह रहा गुरमीत सिंह उर्फ बग्गा बाबा
12.ब्रिटेन की गोद में जाकर बैठा गुरप्रीत सिंह उर्फ बागी
13.दुबई में रह रहा जसमीत सिंह हकीमजादा
14.ऑस्ट्रेलिया में छिपा बैठा गुरजंत सिंह ढिल्लन
15.कनाडा की गोद में जाकर बैठा लखबीर सिंह रोड़े
16.अमेरिका में शरण लेकर रह रहा अमरदीप सिंह पूरेवाल
17.कनाडा में रह रहा जतिंदर सिंह ग्रेवाल
18.ब्रिटेन में छिपा बैठा दुपिंदर जीत
19.अमरीका में रह रहा एस. हिम्मत सिंह

पढ़ें :- मालेगांव बम विस्फोट मामले में आरोपी प्रज्ञा ठाकुर को  कोर्ट ने जमकर लगाई फटकार ,घर जाएगी मेडिकल  टीम
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...