1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Nigeria : इस्लामी विद्रोहियों ने की 11 किसानों की हत्या, खाद्य आपूर्ति को खतरा

Nigeria : इस्लामी विद्रोहियों ने की 11 किसानों की हत्या, खाद्य आपूर्ति को खतरा

नाइजीरिया के उत्तर पूर्व में इस्लामी विद्रोहियों ने 11 किसानों की हत्या कर दी और कई अन्य किसानों को अगवा कर लिया।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Nigeria : नाइजीरिया के उत्तर पूर्व में इस्लामी विद्रोहियों ने 11 किसानों की हत्या कर दी और कई अन्य किसानों को अगवा कर लिया। खबरों के अनुसार, इस तरह के कई हमलों से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र में खाद्य आपूर्ति को खतरा है। इलाके के निवासी डौडा इब्राहिम के मुताबिक, विद्रोहियों ने रविवार शाम को बोरनो राज्य के येरे जिले में अपने खेतों पर काम कर रहे किसानों पर हमला कर दिया और उनके सर कलम कर दिए। फिर वे गोलबारी कर दूसरों को घायल करते हुए भाग गए।

पढ़ें :- Nigerias Gunmen kidnapped children : नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने 15 बच्चों को किया अगवा, पहले ही 300 बच्चे हुए थे किडनैप

खबरों के अनुसार,  संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम के मुताबिक, इस तरह के हमलों ने संकटग्रस्त क्षेत्र में भुखमरी के खतरे को और बढ़ा दिया है। इस संकटग्रस्त क्षेत्र में 44 लाख लोग पहले से भुखमरी का सामना कर रहे हैं। बोरनो राज्य में किसानों पर ऐसे हमले अक्सर होते हैं, जहां इस्लामी चरमपंथी विद्रोहियों ने पश्चिमी शिक्षा के खिलाफ लड़ने और क्षेत्र में इस्लामी शरिया कानून स्थापित करने के लिए 2009 में विद्रोह शुरू किया था।

नाइजीरिया में संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के अनुसार, बोको हराम समूह और इस्लामिक स्टेट समर्थित एक अलग गुट की हिंसा के कारण कम से कम 35,000 लोग मारे गए हैं और 20 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...